नई दिल्ली:देश में हिंदू राष्ट्र पर छिड़ी बहस के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई आधार एकजुट नहीं रह सकता। गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना लेकिन दो भागों में विभाजित हुआ।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता। उन्होंने कहा, पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना लेकिन बरकरार नहीं रह सका और दो देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश) में विभाजित हो गया।