मुंबई। रविवार 28 नवंबर, मुंबई कन्यामंडल कोर टीम और कार्यसमिति मेंबर्स ने डोंबिवली में साध्वीश्री संयमलताजी आदि ठाणा ४ के दर्शन के किए। कार्यक्रम की मंगल शुरूआत साध्वीश्री संयमलताजी ने नमस्कार महामंत्र से की। उन्होंने कन्याओं को प्रेरणा देते हुए फरमाया कि मेडिटेशन सिर्फ आध्यात्मिकता के लिए ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल्स और विद्यार्थियों के लिए भी बहुत जरूरी है। ज्यादा ना हो तो भी प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट दिर्घ श्वास प्रेक्षा का प्रयोग सभी को करना ही चाहिए।
साध्वीश्री मार्धवश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कन्याओं को अपने अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य करते हुए सोच भी अच्छी रखने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित सभी कन्याओं ने प्रतिदिन कम से कम 27 बार नवकार मंत्र के जाप कि संकल्प किया।
कार्यक्रम में मुंबई सभा उपाध्यक्ष श्रीमान भगवतीजी पटवारी, महिला मंडल सह मंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी, कन्यामंडल प्रभारी जूलीजी मेहता, सह प्रभारी नूतनजी लोढा, संयोजिका किंजल संचेती, सह संयोजिका जिग्या सिसोदिया, काजल मादरेचा, कमिटी मेंबर्स वृतिका डूंगरवाल, प्रेक्षा बडाला, सुरभी परमार, पलक कच्छारा, जैन स्कोलर निर्मलाजी नौलखा, डोंबीवली संयोजिका किरणजी कोठारी, कोषाध्यक्ष कुसुमजी बडाला, कन्यामंडल प्रभारी रीनाजी हिंगड, सह प्रभारी रिंकुजी मादरेचा, सह संयोजिका मेघना सिंघवी एवं दिव्या सोनी, प्रकाशजी कच्छारा, लीलाजी पटवारी, पिंकीजी परमार एवं कन्या मंडल डोंबिवली की विशेष उपस्थिती रही।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में कन्या मंडल – मुंबई का सामूहिक दर्शन
Leave a comment
Leave a comment