नई दिल्ली:पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर यह राहत भरा 26वां दिन है, जब दाम नहीं बढ़े। पिछली बार पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए लंबे समय तक ईंधन के रेट स्थिर रहे और अब एक बार फिर वैसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है। अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट न बढ़े, यानी तेल सस्ता तो हो सकता है पर महंगा होने की संभावना बेहद कम है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज यानी 30 नवंबर 2021 को कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। अगर गिरावट ऐसी ही रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं।
देखें सबसे सस्ता और महंगा तेल किस राज्य में
राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर सोमवार को पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। वैट की अलग-अलग दरों की वजह से राजस्थान में जहां 112 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है तो वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 82.96 रुपये ही खर्च होंगे।
अगर डीजल की बात करें तो पोर्टब्लेयर में 77.13 रुपये तो श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
दिल्ली | 103.97 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
स्रोत: आईओसी