मुरादाबाद/ रामपुर। टी-20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हार पर बीवी को जश्न मनाना भारी पड़ गया। इससे नाराज पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। शिकायतकर्ता ईशान मियां के मुताबिक उनकी बीवी राबिया शम्सी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज थाने का है।
बीवी के स्टेटस का स्क्रीन शॉट पुलिस को दिया
ईशान मियां के मुताबिक 24 अक्टूबर को टी-20 में भारत बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान से हार गया था। इसके बाद राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की। उसने वॉट्सऐप स्टेटस पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया। पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। ईशान को इसकी जानकारी उसके दोस्तों से हुई। 29 अक्टूबर को ईशान ने रामपुर SP को अपनी बीवी के खिलाफ तहरीर सौंप दी। उसने बतौर साक्ष्य अपनी वॉट्सऐप स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 5 नवंबर को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
पाकिस्तान की हैं राबिया की भाभी
ईशान मियां के मुताबिक राबिया शम्सी का मायका गंज रामपुर का है। उसकी भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। आरोप है कि पाकिस्तान की जीत पर राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया था। ईशान ने तहरीर में लिखवाया कि जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की गई है। उससे लगता है कि राबिया और उनके मायके वालों के दिलों में भारत के लिए नफरत है।
राबिया बोली- किसी बच्चे ने लगा दिया होगा स्टेटस
इस मामले पर राबिया का कहना है कि उनके फोन से वॉट्सऐप स्टेटस किसी बच्चे ने लगा दिए होंगे। इसके स्क्रीन शॉट लेकर पति ने मुद्दा बना दिया है। उनकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। ईशान दिल्ली में काम करता है। आरोप हैं कि पति ने मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया। इसलिए इन दिनों मायके में है।
पाक की जीत का जश्न मनाना पत्नी को भारी पड़ा:पाकिस्तान से हार पर उड़ाया भारतीय टीम का मजाक; वॉट्सऐप स्टेटस लेकर थाने पहुंचा पति
Leave a comment
Leave a comment