मुंबई। घाटकोपर तेरापंथ सभा भवन में सामूहिक निवी तप अनुष्ठान करवाया गया। सामायिक में अंजू जी बाफना द्वारा प्रेक्षा ध्यान करवाया गया। कुमुद जी कच्छारा द्वारा जाप करवाए गए।। समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी की गीतिका का ऑडियो सुनाया गया। स्वागत मंजू जी कुमठ द्वारा किया गया,, आभार निधि जी लोढा ने व्यक्त किया। गुरुदेव के मंगल पाठ के साथ सामायिक संपन्न हुई। सामूहिक निवी का प्रत्याखान करवाया गया।
विशेष उपस्थिति कुमुद जी कच्छारा, कांता जी तातेड, भाग्यश्री जी कच्छारा, स्वीटी जी लोढा मधु जी बाफना कुल 133 की संख्या में निवी हुई। भाइयों में से चांदमल जी सोलंकी संजय जी सोनी एवं देवेंद्र जी मेहता की उपस्थिति रही। पुष्पा देवी सोनी, कमला देवी धाकड़ ,शांतादेवी लोढा, कैलाश देवी बड़ोला, चंपा देवी मेहता और नीतू डांगी यह सभी बहने निवी की प्रायोजक रही।
घाटकोपर तेरापंथ भवन में सामूहिक निवी तप अनुष्ठान का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment