चंडीगढ़। स्टेज पर भंगड़ा करने के बाद अब पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गोलकीपर बन गए हैं। शनिवार को मोहाली के ग्राउंड में वे हॉकी के गोलकीपर बने और प्रैक्टिस की। आज उनकी टीम का मुकाबला जालंधर के कटोच स्टेडियम में मंत्री परगट सिंह की टीम से होगा। सीएम चन्नी के गोलकीपर बन हॉकी खेलने की तस्वीरें सामने आईं तो विरोधी भी तंज करने से नहीं चूके। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि चन्नी नवजोत सिद्धू का गोल बचा रहे हैं। सीएम चन्नी आज जालंधर दौरे पर हैं। यहां कटोच स्टेडियम में 38वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच है। यहां परगट सिंह और सीएम विरोधी टीमों में होंगे। चन्नी के लिए खास तौर पर गोलकीपर की किट भी मंगवाई गई है। चन्नी इससे पहले पीटीयू कपूरथला में गए थे तो वहां स्टेज पर भंगड़ा कर चर्चा में आए थे। सीएम चन्नी इससे पहले हैंडबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर हॉकी गोलकीपर के साथ अपनी पुरानी टीम के साथ फोटो भी शेयर की है। वहीं, परगट सिंह भी हॉकी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माने जाते हैं। वह 1992 में बार्सिलोना और 1996 में अटलांटा ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके हैं।
मजीठिया बोले- स्टेडियम बादल साहब ने बनवाया
सीएम चन्नी की फोटो को ट्वीट कर पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि चरणजीत चन्नी नवजोत सिद्धू के गोल को रोकने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि सीएम चन्नी साहब को नजारा आया होगा। यह स्टेडियम बादल साहब (प्रकाश सिंह बादल) ने बनवाया है।
पंजाब के सीएम अब गोलकीपर बने: मोहाली हॉकी ग्राउंड में किया अभ्यास, मजीठिया बोले- सिद्धू का गोल रोकने की प्रैक्टिस
Leave a comment
Leave a comment