सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अरबाज़ खान, ललित पंडित, कायनात अरोड़ा जैसे सितारों ने लॉन्च किया ‘जियोगुरू’ ऐप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अरबाज़ खान, ललित पंडित, कायनात अरोड़ा जैसे सितारों ने लॉन्च किया ‘जियोगुरू’ ऐप

Last updated: June 17, 2019 11:42 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुम्बई। ओरिजनल शोज़, अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्में , ओरिजनल फ़्यूज़न म्यूज़िक, बॉलीवुड और विदेशी फ़िल्मों से लैस मशहूर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और एंटरटेनमेंट ऐप जियोगुरू को आज जाने-माने सितारों की मौजूदगी में अंधेरी (पश्चिम) स्थित द व्यू में लॉन्च किया गया।
जियोगुरू के मुख्य कर्ता-धर्ता सौम्यजीत गांगुली और सुकन्या गुप्ता ने अरबाज़ खान, संगीतकार ललित पंडित, कायनात अरोड़ा, जॉय सेनगुप्ता, शयंतनी घोष, सीमा सिंह और अरुण बक्शी, अनंग देसाई और पीयूष मुंशी, गायक अनीक धर, अभय जोधपुरकर, मेघना मिश्रा जैसे सितारों की मौजूदगी में ऐप को लॉन्च किया।
‘जियोगुरू’ एंटरटेनमेंट ने चार नए शोज़ लॉन्च किए, जिसमें टैलेंट हंट, सौंदर्य प्रतियोगिता और वेब सीरीज़ का शुमार है। जियो सिंगिंग स्टार एक नया टैलंट हंट शो है, जहां मनोरंजन के किसी भी‌ क्षेत्र से जुड़ी बहुमुखी प्रतिभाओं को अपनी क़ाबिलियत दिखाने का मौका दिया जाता है। फिर चाहे वो संगीत से जुड़े हों, फ़ीचर फ़िल्मों अथवा शॉर्ट फ़िल्मों से, सभी को इसमें हिस्सा लेने का मौका दिया जाता है। जियोगुरू से जुड़े सौम्यजीत गांगुली और सुकन्या गुप्ता कहते हैं, “निरंतर ढंग से हमारी कोशिश नई प्रतिभाओं की तलाश करने की रही है। ऐसे में हम एक ऐसे टैलेंट हंट का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने‌ के लिए प्रतियोगियों को कतार में खड़ा नहीं होना पड़ता है। वे महज़ अपने गाने को रिकॉर्ड कर अपलोड‌ कर सकते हैं।” विभिन्न पैमानों पर जज किए जाने के बाद और वोट्स की गिनती को ध्यान में रखकर 24 प्रतियोगिताओं को चुना जाएगा, जिन्हें मुख्य अतिथियों – अभिनेता अरबाज़ खान और संगीतकार ललित पंडित के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, मेघना मिश्रा और अभय जोधपुरकर कंटेस्टेंट्स को मेन्टोर करेंगे जबकि इस पूरे शो को होस्ट करेंगे अनीक धर।
अन्य रिएलिटी शोज़ के उलट जियो किंग और क्वीन में एक अलग तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता भी देखने को मिलेगी। जियोगुरू द्वारा आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में दिखाए जानेवाली रिएलिटी शो को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। लीक से हटकर इस ग्लैमर हंट के बारे में ऐप के ओनर्स ने कहा, “हम तथाकथित बाहरी सुंदरता पर यकीन नहीं करते हैं। ऐसे में शरीर‌ का रंग और उसका आकार हमारे लिए बिल्कुल भी अहमियत नहीं रखता है। सबसे अहम है उनकी आंतरिक ख़ूबसूरती और उनके द्वारा क्या कहने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में उनकी कामयाबी के रास्ते पर कोई अड़चन नहीं आ सकती है। उल्लेखनीय है कि अरबाज़ खान और कायनात अरोड़ा इस शो के मुख्य जज होंगे।
एम‌ फॉर मॉम एक पारिवारिक किस्म‌ का वेब सीरीज़‌ है,‌ जो मां और बेटे के अनोखे रिश्ते पर आधारित है। इस शो में दिखाया गया है कि किस तरह से एक बेटा अपनी मां से नफ़र‌त करता है, मगर अपने पापा के ऑफ़िस की दोस्त के बेहद करीब होता है। उसके‌ अकेलेपन के दौरान वह महिला ही हमेशा उसका साथ देती। बेटा अपनी मां से किस कदर नफ़रत करता है‌, ये जानने‌ के लिए आपको ये शो देखना होगा। इस शो‌ में जॉय सेनगुप्ता, शयंतनी घोष, पियाली मुंशी और कृष गुप्ता ख़ास भूमिकाओं में नज़र आएंगे। एम फॉर मॉम का निर्देशन किया है जीत चक्रवर्ती ने इस शो के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं सब्यासाची मंडल जबकि शो की कहानी की संकल्पना सुकन्या गुप्ता की है और शो के क्रिएटिव डायरेक्श‌न की कमान भी वही संभाल रही हैं। इस शो का संगीत पक्ष संभाल रहे हैं पिनाकी बोस।
जियोगुरू एंटरटेनमेंट ऐप की अगली पेशकश ‘भाभीजी मैं आऊं?’ का संगीत और ट्रेलर कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।
फ़िल्मी हस्तियों की मौजूदगी में, प्रियंका सिंह द्वारा गाए और एस। कुमार द्वारा संगीतबद्ध भोजपुरी आइटम नंबर ‘बारा बजे आना’ लॉन्च हुआ। इसके बाद एक हिंदी गाने ‘नाचेंगे सारी रात’ को भी जारी‌ किया गया, जिसे बांग्ला रैपर तन्मय साधक ने गाया और कम्पोज़ किया है। इस फ़िल्म की कहानी दो ऐसे अविवाहित युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शादीशुदा ‘भाभाजी’ के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। इस फ़िल्म की कहानी का मक़सद लोगों को एक अनोखी किस्म की कॉमेडी से हंसाना और उनका भरपूर मनोरंजन करना है। इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले लिखने के अलावा इसका निर्देशन की कमान‌ भी सौम्यजीत गांगुली के हाथों में है। तमाम रोचक ट्विस्ट और टर्न्स के बाद फ़िल्म‌ अनअपेक्षित ढंग से खत्म होती है।
ग़ौरतलब है कि भोजपुरी की मशहूर आइटम क्वीन सीमा सिंह पहली बार किसी वेब सीरीज में इतने‌ बड़े किरदार में नज़र आएंगी। इसमें प्रेम सिंह और अरेया भी अहम किरदारों में दिखाईं देंगे, जबकि इसमें आनंद बख्शी का वॉयस ओवर सुनाई देगा।
जियोगुरू ऐप पर दर्शक विभिन्न तरह के वेब सीरीज़, फ़िल्में और तमाम‌ तरह के एक्सक्लूसिव शोज़ देखे जा सकते हैं। हाल ही में ऐप की ओर से दर्शकों के लिए सब्स्क्रिप़्शन‌ प्लान जारी किया गया, जिसके तहत सब्स्क्राइब करने वाले दर्शक इस ऐप के ज़रिए सभी मीडिया का लुत्फ़ सालाना महज़ 79 रुपए में उठा सकते हैं। जियोगुरू ऐप पर ड्रामा, हॉरर, थ्रिलर और कॉमेडी सभी तरह का कंटेट उपलब्ध है। जियोगुरू एप्लीकेशन ऐप स्टोर के iOS और गूगल प्ले स्टोर में ऐंड्रायड पर उपलब्ध है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘वॉइस ऑफ सुपर स्टार’ प्रतियोगिता का सेमीफाइनल का द्वितीय चरण संपन्न
Next Article बांग्लादेश ने विंडीज को पहली बार हराया, 7 विकेट से जीता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?