सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह

Last updated: December 17, 2018 2:11 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह रविवार को अपनी तीन दिनों की यात्रा पर दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। नए राष्ट्रपति चुने इब्राहिम सोलिह को भारत के प्रति सकारात्मक रुख के लिए जाना जाता है।
सितंबर में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में सोलिह ने ताकतवर नेता अब्दुल्ला यामीन को मात दी थी। पद संभालने के बाद सोलिह की यह पहली यात्रा है। भारत के साथ मालदीव की नई सरकार के संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पद संभालने के बाद उन्होंने पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना है। रविवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह बुरी ने सोलिह की अगवानी की। भारत सरकार के अतिथि के तौर पर उन्हें राष्ट्रपति आवास में ठहराया है।
रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोलिह ने भारत को मालदीव का सबसे करीबी दोस्त और सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझादीर बताया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोलिह की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आसान वीजा नियमों को लेकर सहमति बन सकती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘सहयोग और दोस्ती हो रही और दृढ़। राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पद संभालने के कुछ महीनों बाद उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना है।’
औपचारिक रिसेप्शन के बाद सोलिह सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वाइस प्रेजिडेंट वेंकैया नायडू से मिलने का भी सोलिह का कार्यक्रम है। इसके बाद भारत से वापसी से पहले मंगलवार को वह ताजमहल का दीदार करने भी जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी पर बिल्डर की नजर, पत्नी सायरा बानो ने PM मोदी से मांगी मदद
Next Article 3 साल की बच्ची से गार्ड ने किया रेप, अरेस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?