By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपने टेस्ट डेब्यू में 5 कैच लपककर पंत ने बनाया रेकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अपने टेस्ट डेब्यू में 5 कैच लपककर पंत ने बनाया रेकॉर्ड

Last updated: August 20, 2018 7:21 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नॉटिंगम:इंग्लैंड में खेले जा रहे 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ऋषभ पंत के लिए यादगार हो गया है। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में सीनियर विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका दिया, तो उन्होंने इस मौके को हाथोंहाथ लपका है। बल्लेबाजी में ऋषभ पंत भले ही 24 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन विकेट के पीछ कैच लपककर उन्होंने कीर्तिमान रच दिया। अपने टेस्ट करियर की डेब्यू इनिंग में 5 खिलाड़ियों को आउट करने के मामले में अब ऋषभ पंत दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले विकेट कीपर बन गए हैं।
पंत से पहले 1966 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन ताबेर ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में ने यह कारनामा किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही जॉन मेकलीन ने 1978 में ब्रिसबेन टेस्ट में हासिल की थी। इसके 40 साल बाद कोई विकेटकीपर अपनी डेब्यू टेस्ट इंनिंग में किसी टीम के 5 खिलाड़ियों के कैच लपक पाया है। पंत को इस टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी विकेट कीपिंग करनी है और वह भारतीय विकेटकीपर के लिहाज से अपने इस रेकॉर्ड और बेहतर कर सकते हैं। अपने पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले भारतीय विकेटकीपर की बात करें, तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर नरेन तमहाने थे, जिन्होंने 1955 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में 5 खिलाड़ियों को आउट किया।
इसके बाद 1986 में किरण मोरे ने लॉर्ड्स टेस्ट में ऐसा किया था और इसके बाद 2015 में श्री लंका के खिलाफ नमन ओझा ने 5 खिलाड़ियों को पविलियन भेजने में भूमिका निभाई और इसके बाद ऋषभ पंत पहली पारी में ही ऐसा कर चुके हैं। उनके पास इस रेकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका रहेगा।
इससे पहले पंत ने छक्का लगाकर अपने टेस्ट करियर में अपने रनों का खाता खोला था। छक्के से अपना खाता खोलने के मामले में वह दुनिया के 12वें और भारत के पहले खिलाड़ी बने थे। अपनी पहली टेस्ट पारी में पंत ने 51 बॉल में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 24 रन जोडे़।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत कर ली जान
Next Article राष्ट्रपति ने दी एससी/एसटी संशोधन कानून को मंजूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण
national
May 10, 2026
16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च
entertainment
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े लेकर आए हैं अल्टीमेट फील-गुड लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
अणुव्रत समिति, मुंबई टीम द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन मुंबई 2026 में सहभागिता
Mumbai / Maharshtra
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?