अहमदाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व द्वारा TEAM ABTYP | FYHY के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय “YOGA से HOGA 3.0” का शुभारंभ आज वन ट्री हिल गार्डन, कांकरिया में उत्साहपूर्वक हुआ। भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री बालकृष्ण अरोड़ा एवं श्री सुरेश पटेल ने योगासन, प्राणायाम का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। श्री अरोड़ा ने बताया कि नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति व सकारात्मक जीवनशैली प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में RSS मणिनगर भाग संघचालक श्री श्यामसुंदर जालान, तेरापंथ सभा कांकरिया-मणिनगर अध्यक्ष श्री चंपालाल जी गांधी, मंत्री श्री चैनरूप जी डोसी, तेयुप अध्यक्ष श्री नलिन दुगड़ सहित सभा-संस्था पदाधिकारी, युवा सदस्य व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को योग को दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रेरित किया।
संयोजक कपिल तातेड़, कल्पित छाजेड़, जितेन्द्र बोथरा एवं ऋषभ छाजेड़ की टीम ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। प्राकृतिक वातावरण में संपन्न इस सत्र ने प्रतिभागियों में नवीन ऊर्जा का संचार किया। यह आयोजन स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उपलक्ष्य में तेयुप अहमदाबाद पूर्व का भव्य आयोजन
Highlights
- "YOGA से HOGA 3.0" का प्रथम दिवस संपन्न

