मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन श्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र,प्रेक्षा वाहिनी कांदिवली द्वारा सुबह 6.15 से 8-15 बजे तक किया गया। जिसमें लगभग 125 साधकों साधिकाओं ने भाग लिया। बोरीवली महिला मंडलने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने त्रिपदी वंदना के साथ किया सभी प्रेक्षा प्रशिक्षिकों ने प्रेक्षा गीत का संगान किया । केंद्र के संचालक एवं निर्देशक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व भर के सभी योग प्रेमियों को शुभकामनाएं दी और योग पर अपना वक्तव्य भी दिया । प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला पटेल ने वार्म अप करवाया । प्रेक्षा प्रशिक्षक भागवत जोशी ने यौगिक क्रियाएं करवायी ।
प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला देवी दुगड़ दीर्घ सांस प्रेक्षा समताल श्वास प्रेक्षा का प्रयोग ध्यान करवाया । वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने आसन प्राणायाम विभिन्न प्रयोग करवाये। आज के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्री अतुल भातखलकर एवं नगर सेवक सागर सिंह पूरी टीम के साथ पहुंचे । विधायक ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए योग के महत्व के बारे में बताया।सभी का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
सभी ने सब के साथ योग किया । श्रीमती विमला देवी दुगड़ ने आभार व्यक्त किया प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में पारसमल दुगड़ ने सब का आभार व्यक्त किया शिविर में भाग लेने के लिए साधकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भागवत जोशी ने कुशलता पूर्वक किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र, कांदिवली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

