गोरेगांव (मुंबई)। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी एवं जीवन विज्ञान के तत्वावधान में अणुव्रत समिति क्षेत्र गोरेगांव एवं तेरापंथ युवक परिषद गोरेगांव द्वारा आयोजित 21 जून योग दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान एवं हिट युवा फिट युवा का सामूहिक आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में में किया गया।
तेयुप अध्यक्ष सुमित चोरडिया नें सभी का स्वागत अभिनंदन किया, मुख्य प्रशिक्षक प्रवक्ता उपासक श्री सुरेश जी ओस्तवाल एवं सहयोगी श्री अशोक जी चौधरी नें सभी सदस्यों को एक दम सरल, सहज तरीके से प्रयोग करवाए गए। सुरेश जी एवं अशोक जी ने आंख, कान, गर्दन, ध्यान, मंत्रो, ध्वनि तरंगों आदि के प्रयोग करवाकर हम कैसे तनाव मुक्त जीवन जी सके कैसे हम भिन्न भिन्न यौगिक क्रियाओं द्वारा तनाव को एवं बीमारियों को दूर करके खुद को तरो ताजा बना सकते है, इसकी विस्तार सें जानकारी दी। शरीर के प्रत्येक अंग को कैसे हम लचीला बनाकर एक नई ऊर्जा का संचार कर सकते है एवं इसे जीवन मै रोजाना कैसे किया जाए उसका सरल तरीका बताया। महाप्राण ध्वनि का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
अंत में प्रशिक्षकों द्वारा सदस्यों की अपनी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम मै गोरेगांव सभा से प्रकाश जी हिरण, मनोहर जी चपलोत, राकेश जी बाफना, मुकेश जी चौधरी, महावीर जी चौधरी, दिलीपजी तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष सुमीत जी चोरडिया, मंत्री हितेश जी राठौड़, कोषाध्यक्ष महेश जी चपलोत, जैन संस्कारक गौतम जी ऑस्तवाल, उपाध्यक्ष मनीष जी सिंघवी,सहमंत्री,1रवि जी सोलंकी, सहमंत्री 2जीतेन्द्र जी सिंघवी,एवं कार्यकारणी टीम मेंबर्स,अणुव्रत समिति मुंबई श्रेत्र गोरेगांव संयोजिका एवं नव निर्वाचित महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल जी हिरण, महिला मंडल से पूर्वाध्यक्ष प्रतिमा जी सांखला पूर्व मंत्री ममता जी चिप्पड़, उपासिका मंजू जी हिरण अणुव्रत परिवार एवं समाज सें ABTYP JTN से विकास धाकड़, मीडिया प्रभारी राकेश जी बोहरा, अहिंसा क्रांति रिपोर्टर शांतिलाल जी बाफना आदि की विशेष रूप सें उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री श्री हितेश राठौड़ ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अणुविभा एवं तेयुप गोरेगांव द्वारा, फिट युवा – हिट युवा का आयोजन

