By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंकित राइजादा का “शहज़ादी है तू दिल की” शो पर दिलचस्प खुलासा, बोले शो में दिखेगा इमोशंस का तूफान और रिश्तों का अनकहा सफर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अंकित राइजादा का “शहज़ादी है तू दिल की” शो पर दिलचस्प खुलासा, बोले शो में दिखेगा इमोशंस का तूफान और रिश्तों का अनकहा सफर

Last updated: December 8, 2025 4:53 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

स्टार प्लस हमेशा दर्शकों के लिए कुछ न कुछ दिलचस्प लेकर आता है। अपने शोज़ के जरिए ये लगातार ऐसी कहानियां पेश करता रहा है, जो दर्शकों को एंटरटेन तो करती ही हैं, साथ ही लोगों के बीच बातचीत का नया विषय भी देती हैं।
ऐसी ही एक कहानी है उनका शो “शहज़ादी है तू दिल की”। इस शो में उत्तर भारत की भावनाओं का दिल और दक्षिण भारत की संस्कृति की आत्मा एक साथ देखने को मिलती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि यह शो एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी लेकर आया है, जिसमें एहसास भी है और अपनापन भी। अंकित राइजादा, जो शो में कार्तिक का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने अपने रोल को लेकर खुलकर बात की और शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर की हैं। जब उनसे शहज़ादी है तू दिल की के साथ टीवी पर वापसी को लेकर उत्साह के बारे में पूछा गया, तो अंकित कहते हैं, “मैं वाकई कुछ महीनों बाद टीवी पर वापस आने को लेकर काफी उत्साहित हूं। शहज़ादी है तू दिल की के साथ लौटना मेरे लिए इसलिए खास है, क्योंकि इसकी कहानी में बहुत दिल, गहराई और भावनाएं हैं। दर्शकों ने हमेशा मुझे बेहद प्यार दिया है, और मैं फिर से अपने दर्शकों से जुड़ने का इंतज़ार कर रहा हूं।
इस नए किरदार और इस खूबसूरत कहानी के ज़रिये उन्हें एक बार फिर मेरे काम से जोड़ने का मौका मिलेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इस शो को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना हमेशा देते आए हैं।” अपने किरदार कार्तिक के बारे में और बताते हुए अंकित कहते हैं, “कार्तिक ऐसा इंसान है जिसके अंदर बहुत-कुछ उथल-पुथल चलता रहता है, लेकिन बाहर से वह हमेशा शांत दिखाई देता है। वह ज़िम्मेदार है, मैच्योर है और दिल से बहुत संवेदनशील भी, पर अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करने में अक्सर मुश्किल महसूस करता है। उसका यही इमोशनल कंट्रोल उसकी पहचान बन जाता है। वह उन लोगों में से है जो बोलते कम हैं लेकिन महसूस बहुत करते हैं, और यही उसे दिलचस्प भी बनाता है और दर्शकों से जोड़ भी देता है।” प्रमो में कार्तिक और दीपा के बीच एक गहरी और उलझी हुई कहानी की झलक मिलती है। इस पर अंकित बताते हैं, “कार्तिक और दीपा का रिश्ता अनकही बातों, गलतफहमियों और एक ऐसे बंधन से बना है जो टूटने का नाम ही नहीं लेता। दर्शकों को इनके साथ एक सफर देखने को मिलेगा जिसमें प्यार होगा, दर्द होगा, तड़प होगी… और किस्मत उन्हें ऐसे-ऐसे मोड़ों पर दोबारा मिलाएगी, जिसकी उम्मीद खुद इन्हें भी नहीं होगी। इनकी जर्नी बहुत इंटेंस और दिल को छू लेने वाली है, लेकिन हमने इसमें ऐसे नए और फ्रेश एंगल भी डाले हैं जो आज के दर्शकों से भी पूरी तरह कनेक्ट करेंगे।”
अंकित आगे बताते हैं कि जब दीपा, कार्तिक की मदद का ऑफर ठुकरा देती है, तो उस इमोशनल सीन को निभाने के लिए उन्होंने कैसी तैयारी की, “उस सीन के लिए मैंने कार्तिक के अंदर चल रहे टकराव को महसूस करने की कोशिश की एक तरफ दीपा को बचाने की चाह, और दूसरी तरफ बीते रिश्ते से जुड़ा गलती का एहसास और बेबसी। कार्तिक ऐसा इंसान नहीं है जो ऊँची आवाज़ में रिएक्ट करे। उसका दर्द उसके भीतर छुपा रहता है। मैंने इस बात को समझने में वक्त लगाया कि दीपा का भरोसा खो देना उसके लिए कितना बड़ा घाव है। उसी इमोशनल वज़न के साथ मैंने उस सीन को ईमानदारी से निभाने की कोशिश की।” आखिर में जब उनसे पूछा गया कि कार्तिक की ऐसी कौन-सी खूबी है जिससे वह तुरंत कनेक्ट हो गए, तो अंकित बोले, “उसकी सच्चाई। कर्थिक में कुछ कमियाँ जरूर हैं, लेकिन उसके इरादे हमेशा साफ रहते हैं। वह जिनसे भी प्यार करता है, उनकी सच्चे दिल से परवाह करता है। रिश्तों हो या जिम्मेदारियों की बात, उसकी यही सच्चाई मुझे तुरंत उससे जोड़ देती है। इसी वजह से मैं उसके दिमाग और दिल को आसानी से समझ पाया।” हर दिन शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर “शहज़ादी है तू दिल की” देखें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘रोटी छोटी हो गई’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
Next Article पुलकित सम्राट ने फुकरे रिटर्न्स के 8 साल पूरे होने पर शेयर किया खास फ्लैशबैक बीटीएस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?