अमृतसर:अमृतसर में एक धार्मिक डेरे (निरंकारी भवन) पर हुए ग्रेनेड अटैक के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। घटना से हिले राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। आतंकी हमला मानी जा रही घटना को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सोमवार को बैठक करेंगे। इस बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हमलावरों के सुराग देने वालों को सरकार 50 लाख रुपये इनाम देगी।
बता दें कि रविवार को अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकानी डेरे पर नकाबपोश मोटरसाइकल सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे किसी नए आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर क बॉर्डर पर नया हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, NIA की 3 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है। NSA अजीत डोभाल भी सोंमवार को इस बारे में बैठक करेंगे।
अमृतसर निरंकारी भवन ग्रेनेड अटैक: हमलावरों का सुराग देने पर 50 लाख का इनाम

