पालघर! अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन 4 फरवरी 2026 को तेरापंथ भवन पालघर में आयोजित किया। डॉ. राजेंद्र जी चव्हाण और डॉ. आशना उप्पल की नर्सिंग टीम द्वारा कुल 43 महिलाओं का टेस्ट करवाया। शिविर का उद्घाटन प्रायोजक परिवार श्रीमती कंचनबाई वर्दीचंदजी चोरडिया द्वारा किया गया।
महिला मंडल अध्यक्षा रंजनाजी तलेसरा ने सभी का स्वागत किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संगीताजी बाफना ने डॉ आशना उप्पल और डॉ. राजेंद्र जी चव्हाण का परिचय देते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
डॉ. आशना उप्पल ने सर्वाईकल cancar की जानकारी दी। डॉ. राजेद्र जी चव्हाण ने कहा महिला सशक्त रहेगी तभी परिवार सुव्यवस्थित चलेगा। शिविर उद्घाटन सत्र में तेरापंथी सभा अध्यक्ष चतुरजी तलेसरा एवं मंत्री दिनेशजी राठौड, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेशजी सिंघवी की विशेष उपस्थिति रही। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल आरोग्यम प्रोजेक्ट के मोमेंटो द्वारा सभी डॉक्टर को सम्मानित किया डॉक्टर और प्रायोजक परिवार का आभार ज्ञापन मंत्री राजेश्री शाह ने किया।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कैंसर जांच शिविर का आयोजन
Highlights
- पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कैंसर जांच शिविर

