मुंबई:लोकसभा चुनाव 2019 के सामने आए नतीजों को लेकर केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर कोई इस बारे में चर्चा कर रहा है। लोकतंत्र के इस महान उत्सव में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भारी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और करीब-करीब सभी सितारे वोटिंग के दिन वोट देते हुए दिखे थे। अब जब मतगणना का दिन सामने आया है और देश में बहुमत के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सरकार दोबारा बन रही हैं तो बॉलीवुड सितारे भी पीएम को बधाई देते हुए दिखे हैं। बधाई की इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी शामिल हैं।
अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा है, ‘देश को पता है कि उनके लिए क्या सही है और उन्होंने इसका चुनाव कर लिया है।’ इसके साथ ही सिंघम स्टार ने पीएम मोदी को टैग भी किया है।
आपको बता दें कि अजय देवगन के अवाला वरुण धवन, धर्मेंद्र, एकता कपूर, आशा भोंसले और कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी ओर से पीएम मोदी को उनकी भारी जीत पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
अजय देवगन ने पीएम मोदी की जीत पर जताई खुशी

