सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अजलान शाह कप: अपने 9 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी भारतीय टीम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अजलान शाह कप: अपने 9 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी भारतीय टीम

Last updated: March 29, 2019 6:29 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File photo
SHARE

इपोह:मलेशिया के इपोह में जारी 28वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूनार्मेंट के फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजरें अब टूनार्मेंट में 9 साल के अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने पर लगी हुई हैं। भारत ने इस प्रतिष्ठित हॉकी टूनार्मेंट में अपना पिछला खिताब 2010 में जीता था। भारतीय टीम को हालांकि पोलैंड के साथ शुक्रवार को ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच खेलना है। भारतीय टीम के कप्तान मनदीप सिंह ने टूनार्मेंट की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टीम 2010 के बाद पहली बार इस खिताब को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
भारतीय हॉकी टीम का फाइनल में द. कोरिया से हो सकता है मुकाबला 
मनदीप ने कहा, ‘हमें पता है कि हमने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पोलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हल्के में लेने जा रहे हैं। हम अपनी क्षमताओं के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और बाकी बचे दो मैचों को जीतने के लिए दृढ़संकल्प हैं।’ भारत को फाइनल में हो सकता है कि कोरिया से भिड़ना पड़े। दोनों टीमों ने टूनार्मेंट के इसी सीजन के ग्रुप चरण में 1-1 का ड्रॉ खेला था। कप्तान ने कोरियाई टीम को लेकर कहा, ‘हम जानते हैं कि कोरिया एक मजबूत टीम है, लेकिन हम अपनी गलतियों में सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’
स्वर्ण पदक के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम
उन्होंने कहा, ‘इस साल का यह हमारा पहला फाइनल होगा और इसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोरिया के खिलाफ पूल चरण में 1-1 से ड्रॉ हुए मुकाबले से हमने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि पोलैंड के खिलाफ होने वाला कल का मैच भी हमें अच्छी तैयारी करने में मदद करेगा।’ यह पूछे जाने पर कि टीम ने किन क्षेत्रों पर अपना ध्यान दिया है, मनदीप ने कहा, ‘हमारे लिए यह अब तक अच्छा टूनार्मेंट रहा है क्योंकि हमने चार मैचों से 10 अंक हासिल किए हैं। लेकिन हम सभी 12 अंक अपने नाम करना चाहेंगे। मुझे विश्वास है कि हम स्वर्ण पदक के साथ टूनार्मेंट की समप्ति कर सकते हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article मलिंगा के ‘नो बॉल विवाद’ में अंपायर पर भड़के विराट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?