मुंबई। आपसी सद्भाव, मेल मिलाप, एक दूसरे से परिचित होने के लक्ष्य से दक्षिण मुंबई की सभी संस्थाओं ने मिलकर सामुहिक रूप से मूवी देखने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन के तहत दिनांक 11 मार्च 2026 को रात्रि 7.00 बजे से दि केरला स्टोरी 2: गोज बियोंड मूवी, मेट्रो इनोक्स सिनेमा, मरीन लाइंस में लगभग 130 मेम्बर्स की उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य आपसी परिचय एवं मुख्य तौर पर समाज की कन्याओं को समाज में होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचाव करने के लिए जागरूक करना था। इस आयोजन में दक्षिण मुंबई समाज के सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही एवं सभी सदस्यों का यह सुझाव रहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम रखने चाहिए जिससे युवा पीढ़ी में जागरूकता आयें और समाज के सदस्य एक दूसरे से परिचित हो सकें। इस आयोजन में दक्षिण मुंबई के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।
ऐतिहासिक रहा दक्षिण मुंबई गेट – टूगेदर

