ऐरोली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की निर्देश अनुसार 22 जनवरी एरोली सभा भवन में मासिक संगोष्ठी रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र , महाप्रज्ञ अष्टकम, भक्तामर के 12 पद्य ओर संभव प्रभु की चौबीसी का संगान से हुई।
30बहनों की उपस्थिति रही। सभी बहनो ने अपने अपने विचार रखे। चार भावनाओं को कहानी के माध्यम से प्रस्तुति दी।
रेखा मोटावत – अनित्यभावना, हेमा कोठारी- संसार भावना, कल्पना बोहरा- अशरण भावना, आजादकोठारी – एकत्व भावना। इन बहनों ने बहुत की अच्छी तरह कहानियों के माध्यम से प्रस्तुति दी।
जनवरी महीने में 28 बहनों ने नारी लोक प्रश्नोत्तरी भरी है। ब्रेनविटा क्विज कांटेस्ट में कुछ बहने भाग ले रही है और बहनों को भाग लेने की प्रेरणा दी। हर महीने आचार्य महाप्रज्ञ जी ग्यारस और आचार्य भिक्षु जी तेरस निमित्त महिला मंडल द्वारा जाप का कार्यक्रम किया जाता है।
ऐरोली में महिला मंडल ने किया संगोष्ठी का आयोजन

