मुंबई : तेरापंथ समाज के दसवें आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन दक्षिण मुंबई के प्रेस क्लब में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में मालिक ने आचार्यश्री के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मानवता का मसीहा बताया। इस कार्यक्रम में जैन समाज के दर्जनों विद्वानों ने भाग लिया। तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भलावत ने आचार्यश्री के बारे में कहा कि उनके जैसा महापुरुष न हुआ है और न होगा. तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा बोहरा ने आचार्यश्री को महान दार्शनिक बताया। समाज के लोगों द्वारा नवाब मलिक को आचार्यश्री एवं पूर्व राष्ट्रपति स्व डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तक ‘सुखी परिवार-समृद्ध राष्ट्र,भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने किया। विचार व्यक्त करने वाले अन्य वक्ताओ में मुख्य रूप से भंवरलाल कंर्णावट, दीनदयाल मुरारका, सुरेन्द्र कोठारी, डॉ बलवंत चोरड़िया, बाबूलाल वाफना, मनोहर गोखरू, जगदीश पुरोहित, अरुण उपाध्याय, किशन परमार, श्रीश उपाध्याय, विजय पटवारी, अतुल शास्त्री, रोशन वडाला आदि थे। संचालन राजेंद्र मुणोत ने किया एवं संयोजन का दायित्व महावीर कोठारी ने निभाया।

