By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अग्निवीर धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अग्निवीर धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब

Last updated: February 21, 2026 7:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
  • भारत-पाक सीमा नगरोटा में अग्निवीर धीरज गुप्ता हुए शहीद
  • भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिना दिनेश शहीद को अर्पित किया पुष्पचक्र
  • जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक ने भी शहीद जवान को किया नमन

भदोही। जम्मू कश्मीर के नगरोटा में शहीद जवान धीरज कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर पूरे सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को सेना के वाहन से घर लाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा आसमान अमर शहीद धीरज गुप्ता जिंदाबाद के जयघोष से गूंज उठा।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता (26) औराई के जेटुपुर गांव के निवासी रहे। 2023 में अग्निवीर के तहत उनकी नियुक्ति हुईं थी।19 फरवरी बुधवार को जम्बू कश्मीर के नगरोटा में रात आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। धीरज गुप्ता मार्च 2023 में अग्निवीर बने थे और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। तभी आतंकवादियों ने पीछे से फायरिंग कर दी, जिसमें वे वीरगति को प्राप्त हुए।
सेना के मेजर ने छोटे भाई दीपक को फोन कर बताया कि जम्बू -कश्मीर के नगराेटा पोस्ट पर तैनात रहे। रात्रि 12 बजे के आसपास उनके माथे पर स्नाइपर शाट लगा। इससे किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह ड्यूटी से लौटने पर एक जवान कम होने पर खोजबीन की गई तो उनका शव मिला। उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से विशेष वाहन द्वारा लाया गया। शनिवार को रामपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धीरज की शादी 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी।
औराई में अमर शहीद का पार्थिव शरीर राशि पहुंचते ही हजारों की संख्या में सैलाब उमर पड़ा और लोग धीरज गुप्ता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान अमर शहीद जिंदबाद… जब तक सूरज चांद रहेगा धीरज तेरा नाम रहेगा जैसे नारे आसमान में गूंज रहे थे। सेना के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था और अग्नि वीर धीरज गुप्ता की देश के लिए बलिदान की याद दिला रहा था। शहीद के पिता श्यामसुंदर गुप्त का पहले ही निधन हो चुका है।
अमर शहीद धीरज गुप्ता के सम्मान में भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिंद, जिलाधिकारी शैलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य गणमान्य लोग और जेठूपुर गांव पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया। उस समय माहौल बेहद गमगीन हो गया जब बूढी मां ने तिरंगा ध्वज शाहिद धीरज के लिए अर्पित किया लोगों की आँखें यह दृश्य देखकर नम हो गई और आसमान में गगन भेजी नारा गूंज उठा धीरज गुप्ता अमर रहे धीरज गुप्ता अमर रहे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रामपुर घाट पर किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी की गई हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मर्दानी 3 बनी फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Next Article गंता को गंतव्य तक पहुंचाने में मार्गदर्शक का बहुत महत्त्व : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
entertainment
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026
सिद्धार्थ रॉय कपूर बने सिनेनाउ के ‘मुख्य सलाहकार’ – फाउंडिंग टीम के साथ जुड़कर बढ़ाएँगे गेम!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?