सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘अगले दो साल के लिए फिर से तैयार करना चाहिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

‘अगले दो साल के लिए फिर से तैयार करना चाहिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर’

Last updated: April 12, 2020 6:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि सभी बोर्ड को बैठक करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को फिर से तैयार करना चाहिए, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार खेल संभव नहीं हैं। हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष अजहरुद्दीन का इसके साथ ही मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है और इसलिए भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव भी जरूरी है।

इस 57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि वे दो साल के लिए एफटीपी को फिर से तैयार करेंगे क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में बहुत अनिश्चितता बनी हुई है। मेरे कहने का मतलब है कि आप अच्छे दौर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन बुरे समय के लिए तैयार नहीं रह सकते।”

उन्होंने कहा, ”एक बार चीजें संभलने के बाद हमें अन्य सदस्य देशों के साथ बातचीत करनी चाहिए। भारत में इस महीने के आखिर लॉकडाउन बढ़ने की संभावना है और ऐसे में आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना निश्चित है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से 24 मई के बीच खेला जाना था।”

अजहर ने कहा, ”अगर उन्हें आईपीएल के लिए जगह बनानी है तो पूरे कार्यक्रम को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यह एक विकल्प है। या तो फिर वर्तमान कार्यक्रम पर ही बने रहो और जिस टूर्नामेंट का समय बीत गया उसे भूल जाओ।” उन्होंने कहा, ”लेकिन इसका मतलब सभी हितधारकों को बड़ा नुकसान होगा जो कि व्यावहारिक नहीं है।” हैदराबाद क्रिकेट संघ को सनराइजर्स हैदराबाद के सात मैचों की मेजबानी करनी है।

अजहर ने कहा, ”इसलिए मैं एफटीपी में पूर्ण परिवर्तन की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम उसमें आईपीएल को भी फिट कर सकें। मुझे लगता है कि सभी बोर्ड इस पर सहमत होंगे क्योंकि हर कोई प्रभावित हो रहा है। निश्चित तौर पर बीसीसीआई सबसे अधिक प्रभावित होगा।”

आईपीएल इतना अधिक महत्वपूर्ण है कि जोस बटलर और पैट कमिंस जैसे विदेशी खिलाड़ियों ने भी साल के किसी भी समय में इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई है। अजहर ने कहा, ”कोई भी आईपीएल को ना नहीं कहेगा। विदेशी खिलाड़ी भी नहीं। आईपीएल पर इतने अधिक लोगों की आजीविका निर्भर है।” तीन विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले अजहर को नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि टी20 विश्व कप पर असर पड़ेगा। यह अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और अगर तब तक चीजों में सुधार हो जाता है तो फिर टी20 विश्व कप होगा।” अजहर ने कहा, ”यह पूरी तरह से मेरी निजी राय है, क्योंकि आप विश्व कप से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। आईपीएल को आपको किसी अन्य समय में आयोजित करना होगा।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विराट कोहली की तुलना कपिल देव से की जा सकती है : श्रीकांत
Next Article दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?