सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता, अफगानिस्तान को 34 रन से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता, अफगानिस्तान को 34 रन से हराया

Last updated: June 5, 2019 7:56 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

कार्डिफ:श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के 7वें मुकाबले में मंगलवार को अफगानिस्तान को 34 रन से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में यह उसकी पहली जीत है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका की टीम 36.5 ओवर में 201 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के कारण अफगानिस्तान को 41 ओवर में 187 रन का लक्ष्य मिला।

बारिश के कारण दोनों टीमों के 9-9 ओवर कम किए गए

अफगानिस्तान की पूरी टीम 32.4 ओवर में 152 रन ही बना पाई। श्रीलंका को आईसीसी की फुल मेंबर टीम के खिलाफ 9 वनडे बाद जीत हासिल हुई। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड से 4 और दक्षिण अफ्रीका से 5 वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच बारिश के कारण 50 की जगह 41-41 ओवर का किया गया था। श्रीलंका का स्कोर जब 33 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन था, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश जब रुकी तब अंपायर्स ने दोनों टीमों के 9-9 ओवर कम कर दिए।

नजीबुल्ला अफगानिस्तान के हाइएस्ट स्कोरर बने

अफगानिस्तान की ओर से नजीबुल्ला जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर हजरतउल्ला जजाई ने 30, मोहम्मद नबी ने 11 और कप्तान गुलबदीन नईब ने 23 रन बनाए। इनके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

नुआन ने 14 दिन पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका की ओर से नुआन प्रदीब सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने 31 रन देकर 4 विकेट लिए। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भीहै। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 था। नुआन ने पिछले महीने की 21 तारीख को ही एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे करियर में पहली बार 4 विकेट लिए थे।

अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए

अफगानिस्तान की ओर से शहजाद ने 7 रन बनाए। वे लसिथ मलिंगा की गेंद पर शहजाद दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच आउट हुए। रहमत 11 गेंद पर 2 रन ही बना पाए। इसुरू उडाना की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने उनका कैच पकड़ा। हजरतउल्ला नुआन प्रदीप की गेंद पर थिसारा परेरा के हाथों कैच आउट हुए।

गुलबदीन-नजीबुल्ला ने 50+ रन की साझेदारी की

हसमतउल्ला शाहिदी ने 4 रन बनाए। नुआन की गेंद पर विकेट के पीछे कुसल परेरा ने उनका कैच पकड़ा। नबी को थिसारा परेरा ने बोल्ड किया। गुलबदीन को प्रदीप ने एलबीडब्ल्यू किया। गुलबदीन ने आउट होने से पहले नजीबुल्ला के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। राशिद खान को प्रदीप ने बोल्ड किया। दौलत ने 18 गेंद पर 6 रन बनाए। उन्हें मलिंगा ने बोल्ड किया।

श्रीलंका के आखिरी 2 विकेट 19 रन के अंदर गिरे

इससे पहले बारिश के कारण जब खेल रोका गया था, तब श्रीलंका के सुरंगा लकमल और लसिथ मलिंगा क्रीज पर थे। खेल दोबारा शुरू होने पर दोनों ने 17 रन और जोड़े। इसके बाद मलिंगा दौलत की गेंद पर बोल्ड हो गए। टीम के खाते में 2 रन और जुड़े थे कि नुआन प्रदीप भी बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें राशिद खान ने बोल्ड किया। इसके साथ ही श्रीलंकाई पारी का अंत हो गया।

नबी ने एक ओवर में 3 विकेट लिए

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दौलत जादरान और राशिद खान के खाते में 2-2 विकेट आए। हामिद हसन भी एक विकेट लेने में सफल रहे। थिसारा परेरा रन आउट हुए। नबी ने अपने 5वें ओवर में 3 बल्लेबाजों लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज को पवेलियन भेजा।

श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट 6 रन के अंदर गिरे

श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 45 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। वे नबी की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर नजीबुल्ला के हाथों कैच आउट हुए। लाहिरू थिरिमाने ने 34 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने नबी की गेंद को कट करने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुई विकेट पर जा लगी। 6 रन के अंदर श्रीलंका के 4 विकेट गिरे। उसका दूसरा विकेट 144 रन के स्कोर पर गिरा था। जब 5वां विकेट गिरा तो टीम के खाते में 149 रन ही थे।

श्रीलंका के 2 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए
उनकी जगह आए कुसल मेंडिस 2 रन ही बना पाए। रहमत शाह ने स्लिप पर उनका कैच पकड़ा। एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डिसिल्वा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मैथ्यूज को नबी ने स्लिप पर रहमत शाह के हाथों कैच कराया। धनंजय हामिद हसन की गेंद पर विकेट के पीछे मोहम्मद शहजाद के हाथों लपके गए। थिसारा परेरा ने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। नबी के ओवर में हसमतउल्ला शाहिदी के थ्रो पर मोहम्मद शहजाद ने उन्हें रन आउट किया।

कुसल परेरा श्रीलंका के हाइएस्ट स्कोरर

इसुरू उडाना के तौर पर श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा। उन्हें दौलत जादरान ने बोल्ड किया। उन्होंने 21 गेंद पर 10 रन बनाए। उडाना के पवेलियन लौटने के बाद टीम के खाते में 2 रन ही जुड़े थे कि ओपनर कुसल परेरा 78 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। राशिद खान की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में वे विकेट के पीछे मोहम्मद शहजाद के हाथों लपके गए।

श्रीलंका ने 4 साल बाद पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए

ओपनर्स दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा ने पावर प्ले (शुरुआती 10 ओवर) में 76 रन जोड़े। वनडे में अप्रैल 2015 के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उसका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 रहा था, जब उसने कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में 76 रन बनाए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शाही मशरूम, पढ़ें बनाने की विधि
Next Article विराट ने कहा- चुनौतियों के लिए तैयार, पहले मुकाबले में पिच के हिसाब से संतुलित टीम चुनेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह – सातवाँ दिवस: जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः  कांजुरमार्ग में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?