मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणास्त्रोत बताया। महाराष्ट्र में कुर्सी पद को लेकर खींचतान के बाद शिवसेना और बीजेपी में बिगड़ते संबंधों के बीच फडणवीस ने बाल ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
फडणवीस ने ट्वीटर पर ठाकरे का एक भाषण शेयर किया और कहा कि वे लोगों को आत्म सम्मान का महत्व समझाते थे। फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा- “हिन्दू हृदय सम्राट बाल ठाकरे को उनकी पुण्य तिथि पर सैकड़ों पर सलाम।”
दोपहर बाद फडणवीस ने मुंबई के शिवाजी पार्क में जाकर ठाकरे की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस उस वक्त पहुंचे जब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे उस कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे।
महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी शिवसेना के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत फडणवीस ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि किसी को भी उनसे हिन्दुत्व सिखने की जरूरत नहीं है।

