मुंबई:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की सभी निंदा कर रहे हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इस पर अपनी बात रखी है। वहीं कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर दी है। दरअसल, मणिकर्णिका के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में कंगना ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी, लेकिन इस हमले के बाद उन्होंने पार्टी कैंसिल कर दी है।
कंगना ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, उन्होंने न सिर्फ हमारे देश की सुरक्षा को तोड़ा है बल्कि खुलेआम धमका कर हमारी मान-मर्यादा पर भी चोट पहुंचाई है। हमें कड़े कदम उठाने चाहिए, नहीं तो हमारी चुप्पी को गलत समझा जाएगा।
आतंकी हमले से दुखी कंगना रनौत, रद्द की ‘मणिकर्णिका’ की सक्सेस पार्टी

