By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आर्टिस्ट धिमंत व्यास ने ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए बनाई जादुई टायटल एनीमेशन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

आर्टिस्ट धिमंत व्यास ने ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए बनाई जादुई टायटल एनीमेशन

Last updated: June 21, 2025 7:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

11 साल बाद एक बार फिर वही जोड़ी कमाल करने को तैयार है।  एनिमेशन के जादूगर धिमंत व्यास और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान साथ में लेकर आए हैं एक दिल छू लेने वाला Clay Animation टायटल सिक्वेंस – आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए!
पहली बार ‘तारे ज़मीन पर’ में दोनों की जोड़ी ने क्रिएटिव फील में तहलका मचाया था, और अब वो जादू फिर लौटा है – लेकिन इस बार पांच भाषाओं में और डबल इमोशन के साथ!
धिमंत ने खुशी जताते हुए कहा, “आमिर के साथ काम मतलब हर बार नया धमाका! ‘तारे ज़मीन पर’ के टायटल के बाद अब ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए फिर से मिट्टी से जादू किया है। आमिर और डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना को ढेर सारा शुक्रिया। ये बनाते वक्त दिल ही दिल में नाचे हम!”
इस प्रोजेक्ट में हिंदी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और इंग्लिश – पांचों भाषाओं में स्टॉप मोशन Clay Animation बनाना था, और टाइमलाइन थी टाइट! लेकिन धिमंत एंड टीम ने कर दिखाया – और वो भी डेडलाइन से पहले!
“फिल्म का पहला कट देखा और फिर स्टोरीबोर्ड के आइडिया एक के बाद एक दिमाग में कूदने लगे,” धिमंत बोले।
“हमने तय किया कि ‘तारे ज़मीन पर’ की VFX वाली सादगी और आत्मा को बनाए रखेंगे – इसलिए Clay Animation को ही दोबारा चुना। इमोशन और इमेजिनेशन का ये मिलन था लाजवाब!”
और सबसे खास बात? इस प्रोजेक्ट में उनका पूरा परिवार शामिल था!
“मेरी पत्नी हीना और बेटी काव्या ने सारे Clay Models बनाए, और मैंने एनिमेट किया। हमारी छोटी-सी Dream Team ने दिल से ये सपना जिया,” धिमंत ने हंसते हुए बताया।
Clay Animation की बात हो और जादू न हो, ऐसा कैसे?
एक सीन में बास्केटबॉल नेट करीब 70–80 शेप्स में बदलता है और अंत में फिल्म का टायटल बनता है — “कुछ फ्रेम्स को बनाने में 90 मिनट लगे, लेकिन जब वो स्क्रीन पर दिखे… वाह! थकान हवा हो गई!”
धिमंत और आमिर की ये तीसरी जोड़ीदारी है। पहली बार ‘लगान’ की कलेक्टिबल DVD के लिए कैरिकेचर आर्ट, फिर ‘तारे ज़मीन पर’ का आइकॉनिक टायटल सीक्वेंस और अब एक दशक बाद – ‘सितारे ज़मीन पर’ जैसी दिल से बनी फिल्म के लिए फिर साथ आए हैं।
“आमिर एक क्रिएटिव तूफ़ान हैं – साफ़ सोच वाले लेकिन आर्टिस्ट को पूरी आज़ादी देने वाले। डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना भी उतने ही वॉर्म और कोऑपरेटिव रहे। दोनों को दिल से सलाम!” – धिमंत बोले।
“‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी दिल को छूती है, हौसला देती है और बिल्कुल आज के दौर की बात करती है। इसमें मस्ती भी है और मैसेज भी – और ये कॉम्बो सिर्फ आमिर ही दे सकता है! इस प्रोजेक्ट से जुड़कर मुझे बेहद गर्व है। उम्मीद है, जितने प्यार से हमने इसे बनाया, उतने ही प्यार से आप इसे देखें!”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र गोरेगांव द्वारा स्कूली बच्चों के साथ जीवन विज्ञान प्रयोग , योग एवं नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन
Next Article सुरियावां नगर की धरोहर 52 बीघा तालाब का होगा सुंदरीकरण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की 5 वर्षपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन
social
August 18, 2026
गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स ने अपनी पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का CRAZY टीजर जारी किया
entertainment
August 18, 2026
शाजान पद्मसी ने अपने पहले सिंगल ‘रातां कालियां’ से बतौर सिंगर किया डेब्यू
entertainment
August 18, 2026
यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए पुराने बयान पर की बात, बोले- “इंसान बदलता है”
entertainment
August 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?