सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आरबीआई ने ईएमआई पेमेंट में 3 महीने की छूट दी; रेपो रेट 0.75% घटाया, कर्ज सस्ते होंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtranational

आरबीआई ने ईएमआई पेमेंट में 3 महीने की छूट दी; रेपो रेट 0.75% घटाया, कर्ज सस्ते होंगे

Last updated: March 27, 2020 4:06 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: कोरोनावायरस संकट के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने रेपो रेट में 0.75% की कटौती का ऐलान किया। साथ ही यह भी कहा कि टर्म लोन की ईएमआई चुकाने में 3 महीने की छूट मिलेगी। कोविड-19 की वजह से बैंकों के कर्ज भुगतान में डिफॉल्ट की आशंका बढ़ गई थी। लेकिन, आरबीआई साफ कहा है कि तीन महीने किश्त नहीं आने पर डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा। कोई रेटिंग एजेंसी बैंकों की रेटिंग नहीं घटाएगी।

शक्तिकांत दास के ऐलान के 4 पॉइंट

1. टर्म लोन से छूट

  • सभी बैंकों के टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 महीने की छूट मिलेगी।
  • शेयर बाजार की गिरावट से बैंक डिपॉजिट पर असर नहीं होगा, ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहेगा।

2. रेपो रेट घटी

  • रेपो रेट अब 5.15% से घटकर 4.4% हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 4 सदस्यों ने रेट कट के पक्ष में वोट किया था।
  • कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कोविड-19 का असर कितना होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, क्रूड की कीमतें घटने से कुछ राहत मिलेगी।

3. सीआरआर भी कम हुई, बैंकों में नकदी बढ़ेगी

  • कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) 1% घटाकर 3% किया गया। सीआरआर घटने से बैंकों के पास ज्यादा नकदी रहेगी।
  • आरबीआई ने जो कदम उठाए हैं, उनसे सिस्टम में 3.74 लाख करोड़ रुपए की नकदी बढ़ेगी।
  • सभी बैंकों के टर्म लोन की किश्त के भुगतान से 3 महीने की छूट मिलेगी।

4. सरकार ने कई कदम उठाए

  • सभी नियमों और सरकार की सलाह का पालन करें तो कोविड-19 से मुकाबला कर पाएंगे।
  • देश की अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के असर से बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए।
  • आरबीआई की कोशिश रहेगी कि सिस्टम में नकदी की कमी नहीं हो। बैंक और वित्तीय संस्थानों को जरूरतमंदों को नकदी मुहैया करवाने पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
  • कोविड-19 के चलते जीडीपी और मंहगाई दर के आउटलुक को लेकर फिलहाल अनिश्चितता है।

ईएमआई में तीन महीने की छूट के क्या मायने?
किश्त चुकाने में छूट का मतलब यह नहीं कि आपको कभी चुकानी नहीं पड़ेगी, बस तीन महीने टाल सकते हैं। बाद में भुगतान करना होगा। यह कदम इस मकसद से उठाया गया है कि लॉकडाउन की वजह से जिनके पास वाकई नकदी की कमी होती है तो उन्हें कर्ज के भुगतान में कुछ समय मिल जाए। विशेषज्ञों की राय है कि वेतनभोगी या जिनके पास पर्याप्त नकदी है उन्हें ईएमआई समय पर ही चुकानी चाहिए, नहीं तो उन पर ही बोझ बढ़ेगा।

देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है

सरकार ने भी गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, महिला, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को राहत के ऐलान किए गए थे। कोरोनावायरस की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इससे अर्थव्यवस्था और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मध्य प्रदेश में कर्फ्यू में छूट के दौरान भीड़ कम करने को ऑड-ईवन का फैसला
Next Article प्रख्यात कलाकार सतीश गुजराल का 94 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?