मुंबई । अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र भायंदर द्वारा आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन जीवन विज्ञान दिवस के रूप में तेरापंथ भवन, भायंदर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी प्रियंवदा द्वारा नवकार महामंत्र के साथ हुई, जिसके पश्चात अणुव्रत समिति भायंदर क्षेत्र के सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीतिका से मंगलाचरण किया गया।
शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय ने अपनी अमृत देशना में जीवन को सही ढंग से जीने, जीवनशैली के महत्व और नैतिक मूल्यों पर सारगर्भित प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय से आए हुए बच्चों को जीवन विज्ञान के सिद्धांतों को सहज और रोचक तरीके से समझाया। शांति सेवा फाउंडेशन के तहत श्रेष्ठतम स्ट्रीट स्कूल से आए बच्चों को जीवन विज्ञान प्रशिक्षिका संगीता हिंगड़ ने जीवन विज्ञान का अभ्यास एवं संकल्प करवाए। अणुव्रत समिति भायंदर की संयोजिका डोली बैद और श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, भायंदर के अध्यक्ष दिलीप बापना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विनोद कोठारी (अनुविभा उपाध्यक्ष), सुरेश खंडेलवाल (पूर्व नगरसेवक), रमेश सोनी (अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष) और नीलम तेली (शांति सेवा फाउंडेशन) ने विचार व्यक्त किए। मंत्री गणपत सोनी, भूपेंद्र वागरेचा (अनुविभा महाराष्ट्र प्रभारी), मनोहर कच्छारा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुंबई) सुरेश मेहता (कोषाध्यक्ष मुंबई), कविता बेंगानी (सहसंयोजिका, भायंदर), सारिका लोढा, ऋचा कुंडलिया, भगवती भंडारी, घेवर सुराणा, रतन कच्छारा, रमेश कोठारी (मीरा रोड संयोजक), पारस कच्छारा, राकेश वागरेचा, संगीता बोथरा (महिला मंडल अध्यक्षा), भावेश सोलंकी (तैयूप अध्यक्ष), मनोज कच्छारा (मंत्री) अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीषा दुगड़ ने किया। अणुव्रत समिति भायंदर के सहसंयोजक सुनील डांगी ने उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन जीवन विज्ञान दिवस से

