सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का 5 वा दिन नशामुक्ति दिवस के रूप में घाटकोपर में मनाया गया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का 5 वा दिन नशामुक्ति दिवस के रूप में घाटकोपर में मनाया गया

Last updated: October 7, 2025 10:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। घाटकोपर तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभा जी के सानिध्य तथा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति दिवस का आयोजन अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा अध्यक्ष श्री रमेश जी सोनी की अध्यक्षता में किया गया।
अणुव्रत समिति कार्यकर्ताओं ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी ने प्रेरणा दी अणुव्रत संयत जीवन शैली प्रस्तुत करता है जिससे व्यहवार और विचार दोनों प्रस्तुत होता है, जिससे जीवन बदला जा सकता है । शासन श्री साध्वी मंजू रेखा जी ने कहा अणुव्रत आदर्श युक्त जीवन शैली है जिससे जीवन मे मैत्री, करूणा व सामंजस्य प्राप्त होने से जीवन निखर जाता है । घर परिवार मैं अणुव्रत आए एवं जीवन परिष्कृत हो जाये यही इसकी उपलब्धि है ।साध्वी वृंद ने सुमधुर गीत से गुरुदेव तुलसी को श्रद्धांजली दी। अणुव्रत समिति मुंबई के पदाधिकारियों का स्वागत तिलक व दुपट्टे से क्षेत्रिय अणुव्रत समिति घाटकोपर द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष सुमन चपलोत ने नशामुक्ति पर अपने विचार रखे,मंत्री गणपत सोनी ने अणुव्रत के अभियान के बारे में जानकारी दी , सह मंत्री राकेश बड़ाला ने कविता द्वारा अपने भाव प्रकट किए।अणुव्रत विश्व भारती के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका ने आचार संहिता का वाचन किया।घाटकोपर सभा मंत्री संजय सोनी, जोन प्रभारी चंद्रप्रकाश बोहरा, किरण परमार ने भी अपने विचार रखे। अणुव्रत गीत का संगान क्षेत्रिय अणुव्रत समिति द्वारा किया गया। किशोर मंडल एवं कन्या मंडल घाटकोपर द्वारा नशामुक्ति पर एक सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी।आभार क्षेत्रिय अणुव्रत समिति घाटकोपर के सह संयोजक धनराज डांगी ने किया।
अणुव्रत समिति मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता,सह मंत्री कमलेश दुग्गड़, ठाणा संयोजक रतन कच्छारा , विमला हिरन, ABTMM की पूर्व अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, घाटकोपर महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बड़ाला, तेयुप अध्यक्ष निलेश बाफना,भीमराज सुराणा, विक्रोली से प्रकाश जी पोखरना,लोकेश डांगी, पंकज संचेती,रूपेश धाकड़, वसंत कच्छारा ,स्वप्निल कावड़िया,रेखा सोनी, ललिता सोनी, भावना डांगी,जितेश धाकड़,कमलेश चोरड़िया, श्रवण चोरड़िया ,जीवन धाकड़,कांति मेहता, प्रिंस सिंघवी, हस्तीमल डांगी, ख्यालीलाल कोठारी , चांदमल सोलंकी, जीतू भाई भाभेरा आदि की उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Casino en ligne : les critères qui comptent vraiment avant de jouer
Next Article Allyspin en France : lire les règles avant de miser

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में रामलीला को मिला भव्य रंगमंचीय स्वरूप, 11 से 20 अक्टूबर तक गिरगांव चौपाटी पर होगा आदर्श रामलीला महोत्सव 2026
Mumbai / Maharshtra
October 8, 2026
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल के थे नाना
entertainment national
October 8, 2026
73 दिन व 30 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान
social
October 8, 2026
संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?