मुंबई।अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में अणुव्रत समिति सांताक्रुज विले पारले खार बांद्रा द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर को प्रतिदिन दिए गए विषय पर मनाया गया।
प्रथम (अणुव्रत संगान दिवस) साध्वी श्री राकेश कुमारी जी स्वास्थ्य लाभ हेतु विराज रहे है एवं मिलाप सोसाइटी में अणुव्रत गीत संगान करके मनाया, द्वितीय (अहिंसा दिवस) पर वक्तव्य एवं कविता द्वारा मनाया गया,तृतीय दिवस कांदिवली में कुलदीप एवं मुकुल मुनि के सानिध्य में सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में मनाया गया।
चतुर्थ दिवस (पर्यावरण शुद्धि दिवस) ज्ञानशाला के बच्चों को पर्यावरण विषय पर drawing competition कराया गया। पांचवा दिवस (नशा मुक्ति दिवस) सांताक्रुज मे नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया, छठा दिवस (अनुशासन दिवस) पाठक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। सातवां एवं अंतिम दिवस (जीवन विज्ञान दिवस) सेठ चिमनलाल विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया ।
सातों दिवस बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न हुए सभी कार्यक्रमों के अनुसार मुंबई नशा मुक्ति प्रभारी बसंत जी कुमठ सह प्रभारी दिलीप जी धींग,मुंबई जीवन विज्ञान प्रभारी एवं हमारे जोन प्रभारी किरण जी परमार, जोन प्रभारी मुकेश जी मादरेचा,संयोजक मोना जी नौलखा,सह संयोजक अल्का धींग,रेखा कोठारी,कार्यसमिति सदस्य ओम जी चोरड़िया,अर्जुन जी मेहता, सीमा जी मेहता,मधु जी कच्छारा,एवं भाइयों बहनों की उपस्थिति रही।सभी प्राध्यापक,प्रशिक्षिकाओं एवं बच्चों से अच्छा सहयोग मिला।
अणुव्रत समिति सांताक्रूज़, विलेपार्ले, खार बांद्रा द्वारा उद्बोधन सप्ताह मनाया गया

