कोपरखैरणे। अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा क्षेत्र – कोपरखैरना, घनसोली के तत्वाधान में म्युनिसिपल विद्यालय न . 41 (अड़वली भूतवली) के प्रांगण में नशा-मुक्ति (एलीवेट ड्रग्स फ्री ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अणुव्रत गीत का संगान करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई। स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से अणुव्रत समिति अध्यक्ष व पूरी टीम का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।
तत्पश्चयात इस कार्यक्रम की प्रेरक वक़्ता श्रीमती रेणुकाजी कोठारी ने विद्यालय के लगभग 120 छात्र-छात्राओं कि उपस्थिती में अत्यंत सरल एवँ सुंदर शब्दों में सभी बच्चो को नशे से होनेवाले दुष्परिणामो के बारे में जानकारी प्रदान की! भारत के महान बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली तथा फ़िल्म एक्टर संजय दत्त का उदाहरण देकर सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए मैडिटेशन और अच्छी संगत में रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों में डिजिटल नशा मुक्ति साक्षरता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन-दृष्टि को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और संवाद सत्रों का समावेश किया गया।
नशा-मुक्ति के इस कार्यक्रम ने उपस्थित शिक्षकों एवँ बच्चों का उत्साह बढ़ा दिया! उन्होंने अणुव्रत आंदोलन की जीवन-उपयोगी शिक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में बच्चों के लिए तकनीक के साथ नैतिकता का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
निवर्तमान अध्यक्ष रोशनजी मेहता ने भी अपने स्वयं के अनुभवों को सभी बच्चों को समय का नियोजन करने हेतु प्रेरणा प्रदान कि गयी! अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेशजी सोनी ने अपने वक्तव्य में सभी बच्चों को नशे से दूर रहने नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गयी तथा सभी विद्यार्थियों को विद्यार्थी अणुव्रत के संकल्प करवाए।
नवी मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवक श्री रमेशजी डोले ने अपने वक्तव्य में अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की बहुत बहुत सराहना की तथा पूरी नवी मुंबई के विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो ऐसी अपनी भावना व्यक्त की और यह भी कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे कार्यक्रम आपकी संस्था आयोजित कर रही है तथा अंत मे अणुव्रत समिति के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं धन्यवाद प्रेषित किया! विद्यालय के प्राध्यापक श्री आकारामजी पाखरे , भिकाजी सावंत सर ने भी अणुव्रत समिति के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि समय समय पर अणुव्रत समिति की टीम विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है! और विद्यालय हेतु हर संभव मदद करने हेतु तत्पर रहती है! विद्यालय में निर्मित अणुव्रत वाटिका के लिए भी आपने अणुव्रत समिति के प्रति आभार प्रकट किया।
अणुव्रत समिति की कार्यकारी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने बच्चों को ईमानदारी, अहिंसा, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों पर आधारित छोटे-छोटे संकल्प दिलाए तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित व सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में नगरसेवक रमेशजी डोले एवँ विद्यालय के प्राध्यापक आकारामजी पाखरे सावंत सर एवं उपस्थित सभी का अणुव्रत दुप्पटे के द्वारा सम्मान किया गया एवँ विद्यालय हेतु अणुव्रत आचार संहिता बोर्ड प्रदान किया। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में मूल्य-आधारित सोच और तकनीकी दक्षता दोनों को एक साथ विकसित करने में मदद करते हैं! कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ।
नशा-मुक्ति कार्य्रकम के सफल आयोजन में अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्री रमेशजी सोनी, नगरसेवक श्री रमेशजी डोले, विद्यालय के प्राध्यापक श्री आकारामजी पाखरे, सावंत सर एवं स्टाप , अणुव्रत समिति मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष श्री रोशनजी मेहता, उपाध्यक्ष श्री मनोहरजी कच्छारा, संगठनमंत्री देवेन्द्रजी लोढ़ा(कार्यक्रम संयोजक), सुनीलजी बोहरा, अमृतजी बाफ़ना, तेयुप अध्यक्ष सुनीलजी चौरड़िया, क्षेत्रीय सह-संयोजक संदीप जी आच्छा, ललिताजी सोनी शांताजी लोढ़ा, हिम्मतजी डांगी, आदि की उपस्थिति रही।
अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा स्कूल में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम

