वाशी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अंतर्गत फिट युवा हिट युवा का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद वाशी द्वारा अणुव्रत सभागार वाशी में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम तेरापंथ युवक परिषद वाशी के अध्यक्ष श्रीमान ललित जी चंडालिया ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
उसके पश्चात FIT YUVA HIT YUVA वाशी प्रभारी श्री पदम जी कावड़िया ने आज के हमारे योगा ट्रेनर श्रीमती दर्शना जी कनौजिया का परिचय दिया। तथा अपने वक्तव्य से युवाओं को योग के लिए प्रेरित किया। उसके पश्चात योगा ट्रेनर श्रीमती दर्शना जी ने बहुत ही अच्छे से सरल और आसान तरीके योग करवाएं तथा सभी को आसन और योग के फायदे के बारे में बताया तथा बहुत ही रोचक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा वाशी के उपाध्यक्ष श्रीमान विमल जी श्रीमाल कोषाध्यक्ष श्रीमान राजू जी कावड़िया तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम से दिलखुश जी जैन महेश जी मेहता तथा महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई से मंत्री महावीर जी सोनी कोषाध्यक्ष नितेश जी बाफना की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमान अरविंद की खाटेड कैलाश जी गुंदेचा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पुरुष महिलाओं की लगभग 40 सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमान पदम जी कावड़िया ने किया तथा पधारे हुए सभी का आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद मंत्री हरीशजी गादिया ने किया। यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद संगठन मंत्री देवेंद्र जी गोखरू ने दी।
अणुव्रत सभागार वाशी में “फिट युवा हिट युवा” कार्यक्रम का आयोजन

