मुंबई। आमेट महिला मंडल मुंबई कि अध्यक्ष श्रीमती विमला हिरण मंत्री ललिता डांगी, कोषाध्यक्ष सरोज डांगी के नेतृत्व में एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया।
इस यात्रा के बस प्रायोजक श्रीमती ललिता सुभाषजी डांगी ,भोजन प्रायोजक मीना सुधीरजी सांखला थे शाहपुर मानस मंदिर और अंसल स्वर्ण विला का आयोजन किया गया। पिकनिक 21 दिसंबर को सुबह बस के द्वारा घाटकोपर से कांजुरमार्ग भांडुप मुलुंड ,थाना से होते हुए शाहपुर के लिए रवाना हुई सर्वप्रथम शाहपुर पहुंचकर नाश्ता किया उसके बाद आदिनाथ भगवान के जल अभिषेक और भक्ति की वहा नाग देवता के दर्शन हुए वहां से नीचे आकर मंदिर के दर्शन किए और ग्लोबल मेडिटेशन मैराथन का हिस्सा बने।
एक साथ सभी ने मिलकर ध्यान किया श्रीमती भगवतीजी हिरण, तारा चौधरी ,कंचन बम, पारस देवी लोढ़ा ने प्रेक्षाध्यान कराया वहां से बस के माध्यम से असल स्वर्ण विला पहुंचे वहां जाकर सभी ने लंच लिया और गेम को एंजॉय किया एंकर श्रीमती प्रियाजी मुथा ने सभी बहनों को बहुत इंजॉय कराया एवम स्पोर्ट्स में बहनों ने जमकर हिस्सा लिया और बचपन की यादों को ताज किया।
पूर्वाध्यक्ष श्रीमती भगवतीजी हिरण, श्रीमती ललिताजी लोढ़ा,श्रीमती कंचन बम, श्रीमती किरण लोढ़ा ,श्रीमती लीला चोरड़िया का विशेष साथ रहा और शाम को डिनर लेकर बस के द्वारा सभी बहने अपने-अपने प्रवास स्थल पर पहुंचे पिकनिक को सफल बनाने में सह- कोषाध्यक्ष मंजू कोठारी, रिंकू डांगी ,संगीता चंडालिया, अरुण चोरड़िया, सुमन बाफना,वंदना बाफना, दिलखुश बाफना तारा चौधरी, सकुंतला चंडालिया,सुनिता चोरड़िया सीमा बाफना,मधु बोहरा सभी का सहयोग रहा और पिकनिक में बहुत ही लगन और उत्साह पूर्वक भाग लेकर इसको सफल बनाने में सभी बहनों का बड़ा योगदान रहा!

