सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी विश्व 2019 : 35 पार के ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी विश्व 2019 : 35 पार के ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

Last updated: May 16, 2019 8:01 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आईसीसी विश्व कप 2019 क्रिकेट शायद दुनिया का सबसे बड़ा ईवेंट माना जाता है। पूरी दुनिया से खिलाड़ी यहां खिताब जीतने के लिए एकत्रित होते हैं। विश्व कप क्रिकेट के इस 12वें संस्करण का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में 30 जून से होने जा रहा है। दुनिया की भाग लेने वाली सभी टीमों ने अपने अपने ट्रेनिंग्स कैंप्स की शुरुआत कर दी है। भाग लेने वाले देशों ने अपनी अपनी टीमों की भी घोषणा कर दी है। इस साल बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 35 या उनसे अधिक है। यहं हम ऐसे ही वरिष्ठ खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं:

क्रिस गेल (39 साल)
यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले गेल के बारे में कई बार लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन हर बार वह पूरी ताकत के साथ वापस आए। क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में 137.43 की स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं।

हाशिम अमला (36 साल) 
दक्षिण अफ्रीका के इस ओपनर को तकनीकी रूप से सबसे सशक्त बल्लेबाज माना जाता है। एबी डिविलियर्स की अनुपस्थिति में टीम की जिम्मेदारी उन पर ही है। वह ओपन करेंगे या नंबर तीन बल्लेबाजी करेंगे। क्रिस गेल और हाशिम अमला दोनों ही अलग शैली के बल्लेबाज हैं। गेल आक्रामक हैं तो अमला स्टेबल हैं।

शॉन मार्श (35 साल)
नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श का नाम आता है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लगातार टीम से बाहर भीतर होता रहा है। लेकिन स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी ने उन्हें स्थायित्व दिया है। शान ने हाल ही में पाकितान के खिलाफ 60.67 की औसत से 182 रन बनाए।

रोस टेलर (35 साल)
न्यूजीलैंड के रोस टेलर हाल ही में एक नए रूप में दिखाई दिए हैं। वह स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उनका करियर औसत 50 और स्ट्राइक रेट 83.37 है।

महेंद्र सिंह धौनी (37 साल)
महेंद्र सिंह धौनी अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी हालियां पारियों ने यह साबित कर दिया है कि वह अभी चूके नहीं है। यदि धौनी इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह भारत के लिए उपयोगी होगा।

शोएब मलिक (37 साल)
अचानक शोएब मलिक शानदार फॉर्म में नजर आने लगे हैं। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों के साथ वह पाकिस्तानी टीम को मध्यक्रम में मजबूती देने का काम करेंगे। मलिक कुछ मैचों में अच्छे फिनिशर भी साबित हुए हैं। वह टीम में संतुलन बनाए रखने का भी काम करेंगे।

जां पॉल डुमिनी (35 साल)
जां पॉल डुमिनी अप्रैल में 35 वर्ष के पूरे हो गए हैं। वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं। वह इस युग के सबसे अंडर रेटेड क्रिकेटर हैँ। वह बड़े हिट्स लगाने में सक्षम हैं। रन बनाने के अलावा वह वनडे में 68 विकेट भी ले चुके हैं। उनकी इकोनॉमी पांच से थोड़ा ही ऊपर है।

मुशरफे मुर्तजा (35 साल) 
मुर्तजा 205 वनडे खेल चुके हैं और उनके नाम 259विकेट हैं। नोरेल में जन्मे यह क्रिकेटर आमतौर पर नयी गेंद से गेंदबाजी करते हैं। हालांकि उनके पास बहुत अधिक गति नहीं है। उऩकी इकानामी पांच से भी कम है।

डेल स्टेन (35 साल)
डेल स्टेन की हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हुई है। वह काफी गंभीर चोटों के बाद क्रिकेट में लौटे हैं। लेकिन उम्र उनके साथ नहीं है। वह बेहद तेज और खतरनाक गेंदबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटे हैं। आईपीएल फ्रैचाइजी आरसीबी ने भी उन्हें लिया है।

लसिथ मलिंगा (35 साल)
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस बार भी टीम में हैं। बहुत से लोगो को लग रहा था कि मलिंगा अपने हिस्से का क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने फिर से टीम में वापसी की। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा। इस विश्व कप में भी वह श्रीलंका के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

इमरान ताहिर (40 साल)
इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर हैं। 40 साल की उम्र होने के बावजूद लेग स्पिन के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ है। वह 96 मैचों में 162 विकेट ले चुके हैं। इमरान को क्लासिक लेग स्पिन गेंदबाज माना जाता है। यदि ताहिर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में इतिहास रच सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जिम नहीं, योगा है क्रिस गेल की फिटनेस का असली राज
Next Article हमारे पास बहुत अच्छी टीम, नहीं जीते तो निराशा होगी: अजहरुद्दीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?