नई दिल्ली:आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 21 फरवरी से होना है। इस बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट से दो दिन पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का एक वीडियो शेयर किया, जिसको लेकर फैन्स काफी भड़के हुए हैं। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बैटर इरम जावेद और मुनीबा अली समेत दो और क्रिकेटर नजर आ रही हैं, जो बैट को म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए आईसीसी ने कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम एकदम रॉकस्टार है।’ इसके बाद से फैन्स काफी भड़के हुए हैं, कुछ फैन्स ने कहा कि यह सब करने के अच्छा थोड़ा क्रिकेट खेलना भी सीख लो।
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में है। पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीमें हैं। पाकिस्ता महिला क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच 26 फरवरी को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है।
आईसीसी ने शेयर किया पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का डांस वीडियो, फैन्स भड़के

