By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी की सीईसी बैठक 23 अप्रैल को, टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग पर होगी चर्चा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी की सीईसी बैठक 23 अप्रैल को, टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग पर होगी चर्चा

Last updated: April 21, 2020 10:56 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की गुरुवार (23 अप्रैल) को कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बैठक होगी, जिसमें कोविड-19 से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग के शेड्यूल पर भी चर्चा की जाएगी। वनडे लीग जून से शुरू होनी थी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज इसके तहत होने वाली पहली सीरीज होती, लेकिन इस महामारी के कारण सोमवार को इसे रद्द कर दिया गया है।

साफ है कि तब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सकता है, जब तक कि आईसीसी यह पता नहीं लगा लेती कि विश्व भर की स्पोर्ट्स इवेंट्स को ठप्प करने वाली इस महामारी के कारण कितने टूर्नामेंट्स रद्द करने पड़ेंगे। आईसीसी मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा, ‘यह बैठक सामूहिक तौर पर आगे बढ़ने की प्रक्रिया का पहला चरण है। हमें इस वैश्विक महामारी के प्रभाव का आकलन करना है और मिलकर काम करना है ताकि खेल इससे मजबूती के साथ उबर सके।’ उन्होंने कहा, ‘हमें अपने ज्ञान को साझा करना होगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने के लिए आपस में गहरी समझ तैयार करनी होगी।’

आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप लगभग आधी हो चुकी है और सुपर लीग अभी शुरू होनी है इसलिए हम अपने सदस्यों के साथ कई विकल्पों पर विचार करेंगे। लेकिन कोई भी निर्णय करने में अभी समय लगेगा।’ आईसीसी बोर्ड की कई बैठकों में भाग लेने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि आगे दो और टेस्ट सीरीज के रद्द होने पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

आगे खिसकाई जा सकती है विश्व टेस्ट सीरीज

उन्होंने कहा, ‘हमें मार्च 2021 तक लीग राउंड खत्म करना है क्योंकि फाइनल जून 2021 में लॉर्ड्स में खेला जाना है। भारत की स्थिति सबसे अच्छी है क्योंकि अभी तक उसकी कोई सीरीज रद्द नहीं हुई है। उसे अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नवंबर के आखिर में खेलनी है।’ अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन इंग्लैंड की पहले ही श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज रद्द हो चुकी है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान इन गर्मियों में इंग्लैंड का दौरा कर पाएंगे या नहीं।’ अभी हालांकि इस बारे में कोई बोल नहीं रहा है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर को आगे खिसकाने पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे सभी द्विपक्षीय सीरीज पूरी हो सकें।

वनडे लीग में जानिए क्या होगा

इसके अलावा 13 टीमों की वनडे लीग में भी प्वॉइंट सिस्टम होगा। इसमें प्रत्येक टीम को 50 ओवरों की आठ द्विपक्षीय सीरीज (तीन मैचों की) खेलनी होंगी। वनडे लीग मार्च 2022 तक जारी रहेगी। भारत मेजबान होने के कारण जबकि मार्च 2022 तक वनडे लीग के प्वॉइंट्स के आधार पर सात अन्य टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वॉलीफाई करेंगी। अंतिम पांच स्थानों पर रहने वाली पांच टीमों को पांच एसोसिएट देशों के साथ क्वालीफायर खेलना होगा जिसमें टॉप पर रहने वाली दो टीमें विश्व कप 2023 में जगह बनाएंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तुर्कमेनिस्तान में सॉकर लीग शुरू, दर्शक पहुंचे
Next Article घर के वास्तु दोषों को आसानी से कर सकते हैं दूर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?