पंकज श्रीवास्तव/पटना। बिहार के लिए आज का दिन खराब रहा कारण आज कोरोना पॉजिटिव के 12 कोरोना केस सामने आ गये। इसमें से 10 केस सूबे का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के गृह जिले से हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद जहाँ मंगल पांडे ने हैरत जताई वही सीवान के उस गाँव को सील करने की बात कही। बताते चले बिहार से अब-तक 51 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिसमें से अकेले सीवान जिला से 21 हैं। हॉट स्पॉट के रुप में इस जिले के पंजवार गाँव को चिन्हित किया गया है।
उल्लेखनीय है लोगों का आरोप रहा है कि सरकार टेस्ट लेने में कोताही कर रही है। जिसकी वजह से बिहार में कोरोना का संकट गम्भीर होता जा रहा है। दुसरी ओर मंगल पांडे का दावा है कि बिहार में बाहर से आये लोगों की लगातार जाँच पड़ताल चल रही है। सैम्पल जांच की गति को बढ़ाया गया है। जितने भी सैम्पल कलेक्ट हो रहे हैं एक भी बैकलॉग नहीं रह रहा है। बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़े पर पांडे ने कहा कि जब चायना, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन जैसे देशों की स्थिति ऐसी हो सकती है तो उस मुकाबले में बिहार अभी बेहतर स्थिति में है।
‘सुरभि सलोनी’ अपने पाठकों को बताते चले कि राज्य में अभी सिर्फ चार सेंटरों पर सैम्पल जांच की व्यवस्था है राजधानी पटना के पीएमसीएच,आरएमआरआई, आईजीआईएमएस और दरभंगा के डीएमसीएच। आंकड़ों की बात करें तो अब तक बिहार में 4900 से ज्यादा सैम्पलस की जाँच हो चुकी है जिसमें से 51 मरीजों में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सीवान के बाद बेगूसराय में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ऐसे में पटना जिलाधिकारी ने भी एहतियातन पटना और बेगूसराय को जोड़ने वाली सीमा को सील करने का आदेश जारी कर दिया है। नवादा जिला से भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आयी है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का अजीबोगरीब बयान, कहा अमेरिका, चीन से हम अच्छी स्थित में

