By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया

Last updated: October 29, 2018 8:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई:भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ का चौथा मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) मैदान पर खेला गया। इस मैच में भारत ने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए वेस्टइंडीज को 224 रन के बड़े अंतर से हराया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब भारत 2-1 से आगे हो गया है।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। विंडीज़ को जीत के लिए 378 रन का विशाल लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी कैरेबियाई टीम 36.2 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
काम नहीं आया कप्तान होल्डर का अर्धशतक
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया, उन्होंने ओपनर चंद्रपॉल हेमराज को 14 रन के स्कोर पर रायुडू के हाथों कैच आउट करवाया। इसकी 2 गेंद पर ही शानदार फॉर्म में चल रहे शाइ होप भी बिना खाता खोले रन आउट हो गए। होप के आउट होने के 3 गेंद बाद दूसरे ओपनर पावेल भी रन आउट हो गए। विराट कोहली ने सीधा थ्रो मार वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। इंडीज के तूफानी बल्लेबाज हेटमायर खलील अहमद की गेंद पर 13 रन बनाकर LBW आउट हो गए। पॉवेल को खलील अहमद ने एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। खलील की ये दूसरी सफलता थी। खलील ने ही मेहमान टीम को छठा झटका दिया, इस गेंदबाज ने अनुभवी बल्लेबाज सैमुअल्स को रोहित के हाथों कैच आउट करवाया। कुलदीप यादव ने फेबिनय एलेन को 10 रन पर रोहित के हाथों कैच आउट करवा दिया।
इसके बाद कुलदीप यादव ने एशले नर्स को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवा विंडीज टीम को 8वां झटका दिया। रवींद्र जडेजा ने पॉल को धौनी के हाथों स्टंप आउट कर अपनी पहली और टीम को 9वीं सफलता दिलाई। इंडीज टीम का आखिरी विकेट केमार रोच के तौर पर गिरा। उन्हें कुलदीप यादव ने छह रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने अच्छी कोशिश की और 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की तरफ से खलील अहमद और कुलदीप यादव ने तीन-तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
रोहित और रायुडू ने जड़े शतक
भारत को पहला झटका केमो पॉल ने दिया, इस तेज गेंदबाज ने शिखर धवन को पावेल के हाथों कैच आउट करवाया। धवन ने 40 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। इसके बाद रोच ने भारत को सबसे बड़ा झटका देते हुए विराट कोहली को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया। पिछले तीन मैच में शतक लगाने वाले कोहली इस बार केवल 16 रन बना पाए। इसके बाद नर्स ने रोहित शर्मा को आउट करवा भारत को तीसरा झटका दिया। नर्स ने 162 रन के स्कोर पर रोहित को हेमराज के हाथों कैच आउट करवाया। इस पारी के दौरान रोहित ने 20 चौके और चार छक्के भी जड़े। इसके बाद अंबाती रायुडू ने भी अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। तीसरा शतक लगाकर तेज़ी से रन चुराने की कोशिश में रायुडू (100) रन आउट हो गए और भारत को लगा चौथा झटका। 23 रन बनाकर धौनी की कीमार रोच की गेंद पर हेमराज चंद्रपॉल को कैच दे बैठे और भारत को लगा पांचवां झटका।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आरएसएस ने कहा, राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाकर बाधाएं दूर करे केंद्र सरकार
Next Article दक्षिण मुंबई मे साधर्मिक सहकार आगे बढ़े समाज सम्मेलन का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?