By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्रह्मपुत्र का पानी रुकने से बाढ़ की आशंका, असम-अरुणाचल में NDRF की 32 टीमें तैनात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

ब्रह्मपुत्र का पानी रुकने से बाढ़ की आशंका, असम-अरुणाचल में NDRF की 32 टीमें तैनात

Last updated: October 21, 2018 9:29 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

ईटानगर: भूस्खलन के चलते तिब्बत में ब्रह्मपुत्रनदी का बहाव प्रभावित हुआ है, जिससे एक कृत्रिम झील बन गई है। इस झील में बढ़ रहे पानी से असम और अरुणाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। ऐसे में असम और अरुणाचल प्रदेश में नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की 32 टीमों को तैनात किया गया है।
एनडीआरएफ ने एक बयान में कहा, ‘अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश और असम के कई जिलों में एनडीआरएफ की 32 टीमें तैनात की गई हैं।’ चीनी इमर्जेंसी सर्विसेज ने बताया है कि उसने भूस्खलन के बाद यहां से करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित बचाया है। अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि चीन भारत को इस ब्लॉकेज के बारे में अपडेट दे रहा है।
सांसद ने पत्र लिखकर मांगी मदद
आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश राज्य चीन के तिब्बत क्षेत्र से लगा हुआ है। चीन में भूस्खलन से नीचे की तरफ ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का फ्लो प्रभावित हुआ है। अरुणाचल से कांग्रेस के सांसद निनोंग एरिंग ने चिट्ठी लिखकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सासंद के मुताबिक, चीन में 16 अक्टूबर को आए भूस्खलन की वजह से ब्रह्मपुत्र के फ्लो में यह ब्लॉकेज मिलिन सेक्शन के पास आया है।
पानी के स्तर में 40 मीटर का इजाफा
चीन में हुए भूस्खलन की वजह से नदी के बहाव पर डैम की तरह का बैरियर बन गया है। चीन के मुताबिक, मेनलिंग काउंटी में एक गांव के पास हुए भूस्खलन के बाद झील के पानी के स्तर में 40 मीटर का इजाफा हुआ है। यह झील भी अब भारत के लिए खतरा बनी हुई है। अरुणाचल के ईस्ट सियांग जिले में प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत बनाम वेस्ट इंडीज सीरीज एकतरफा होगी: गावसकर
Next Article 90 केस में था वॉन्टेड, 2 KM दौड़ा पकड़ा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?