By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीन साल में नक्सलवाद व माओवाद का होगा सफाया : राजनाथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

तीन साल में नक्सलवाद व माओवाद का होगा सफाया : राजनाथ

Last updated: October 7, 2018 10:03 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

लखनऊ:केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि तीन साल में माओवाद और नक्सलवाद का देश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। नक्सलवाद जो कभी 126 जिलों में फैला था वह आज 10 से12 जिलों तक सिमट कर रह गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कश्मीर में आतंकवाद को नियंत्रित करने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में माओवाद और नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया है। वर्ष 2018 में सीआरपीएफ ने 131 नक्सलियों को मार गिराया और 1278 जिंदा पकड़े, जबकि 58 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए मजबूर हुए।
कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा
सीआरपीएफ की विशेष शाखा आरएएफ का 26वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राजनाथ सिंह ने परेड की सलामी ली और 15 अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक एवं दो को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। सीआरपीएफ के जवान दुश्मनों और आतंकवादियों के सामने जिस्म के खून से शौर्य की कहानी लिखते हैं। आरएएफ की सराहना करते हुए बोले, यह भारत की ऐसी फोर्स है जिसमें बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कम जवानों का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीर मसले पर कहा कि वहां के लोग भारत के अपने ही लोग हैं। इसलिए सीआरपीएफ को उनके बीच सूझबूझ के साथ काम करना होता है लेकिन, जब आतंकवाद की बात आती है तो सीआरपीएफ उसका कड़ा जवाब देती है। सीमा पर हो रहे हमलों पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि जवानों की शहादत पर अब उनके परिवारीजन को कम से कम एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने कहा कि गृह मंत्रालय ने आरएएफ के लिए मेरठ में रैपिड एकेडमी फॉर पब्लिक ऑर्डर खोलने का निर्णय किया है। देहरादून में एक रेंज कार्यालय भी बनेगा, जो अंतरराट्रीय प्रशिक्षण केंद्र की तरह होगा।
वीरता पदक से सम्मानित
इस अवसर पर गृहमंत्री ने कमांडेंट किशोर कुमार, हवलदार अरुण कुमार, सिपाही मनीष कुमार यादव, सिपाही प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही पठारे, स्वप्निल हेमराज को वीरता पदक से सम्मानित किया। वहीं सहायक कमांडेंट शंकर लाल जाट, पंकज हल्लू, हवलदार पंकज कुमार, सिपाही राम दुलारे, बलराम टूरु, निरीक्षक सुब्रमण्यम जी, सिपाही मोहम्मद अशरफ, मंधीर सिंह, हवलदार कौशल कुमार व बिज बेहरा, सहायक उपनिरीक्षक नंद किशोर को सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवाओं के लिए आरएएफ के डीआइजी दिलीप कुमार और संजय कुमार को सम्मानित किया गया। राजनाथ ने मडिय़ांव के भरतनगर निवासी अंशिका पांडेय को बहादुरी के लिए एक लाख रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। अंशिका ने बदमाशों से लड़कर खुद को बचाया था, जिन्हें राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार मिल चुका है। परेड के बाद जवानों ने हैरतअंगेज कारनामे भी प्रस्तुत किए, जिनमें महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल थीं। समारोह में सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जावेद अख्तर, कमांडेंट विश्वनाथ प्रताप सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी दीपक रोहिला, उप कमांडेंट महेश्वर राय, अमरी प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह और विजय कुमार साहू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
लोगों के मुद्दे उठाने के बजाय भाजपा हटाओ नारा लगा रहा विपक्ष
महागठबंधन से पहले ही तार-तार हो रही विपक्षी दलों की एकता पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चुटकी ली। कहा कि महागठबंधन था ही कहां और यह तो विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सशक्त विपक्ष होना चाहिए लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्षी दल जनमानस के मुद्दे उठाने के बजाय मोदी-भाजपा हटाओ नारा लगा रहे हैं। एक कार्यक्रम में गृहमंत्री ने कहा कि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी जनाधार के साथ जीतकर आएगी। लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या पर दुख जताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई और वह खुद ही सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवपाल यादव का दावा, सेक्युलर मोर्चे की मदद से केंद्र में बनेगी अगली सरकार
Next Article रोजाना खाएं 50 ग्राम भुने हुए चने

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?