By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोजाना खाएं 50 ग्राम भुने हुए चने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

रोजाना खाएं 50 ग्राम भुने हुए चने

Last updated: October 8, 2018 8:01 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

आपने भुने हुए चने तो खाए ही होंगे. अगर आप भुने हुए चनों को केवल स्वाद के लिए कभी-कभी खाते हैं तो इन्हें रोजाना खाना शुरू कर दीजिए. भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है. हो सकता है आपको भी चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी न हो. ध्यान रखें कि बाजार में भुने हुए चने दो तरह के होते हैं छिलके वाले और बिना छिलके वाले. आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं, चने के छिलके भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं. भुने हुए चने को यदि सही तरीके से चबा चबाकर खाया जाएं तो यह मर्दाना ताकत में बढ़ोतरी होती है.
भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. भुने हुए चने खाने के फायदों के बारे में पढ़कर शायद आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा हो कि एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कितने चने खाने चाहिए. इस बारे में वसंत कुंज स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर की सीनियर डायटीशियन डॉ. हिमांशी शर्मा बताती हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए.यह उसकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है.
बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता
रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने यदि आप खाते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप बहुत से बीमारियों से तो बचते ही हैं, साथ ही इससे आपको मौसम बदलने पर अक्सर होने वाली शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती.
मोटापा घटाए
अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है. इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है.
Benefits of Bhuna chanaपेशाब संबंधी रोग से छुटकारा
भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है. जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए. आप देखेंगे कि इससे कुछ ही दिन में आराम मिलने लगेगा.
नंपुसकता दूर करें
भुने हुए चने दूध के साथ खाने से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वीर्य गाढ़ा होता है. यदि किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो चना खाने से आराम मिलेगा. भुने चने को शहद के साथ खाने से नंपुसकता दूर हो जाती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है. भुने चने खाने से कुष्ठ रोग भी समाप्त हो जाता है.
कब्ज में राहत
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है. कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है. कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं.
पाचन शक्ति बढ़े
चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है. चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है. चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं.
मधुमेह में लाभकारी
भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है. भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित हो जाता है. डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है. इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं.

Thanks:zeenews.india.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तीन साल में नक्सलवाद व माओवाद का होगा सफाया : राजनाथ
Next Article दक्षिण मुंबई में मुम्बई स्तरीय बाहर व्रत दीक्षा एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला संवाद संगोष्ठी का शानदार आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?