नई दिल्ली: कुछ ही दिन पहले चीन के दौरे के लिए निकले इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवई के लापता होने की ख़बर आ रही है। फिलहाल, उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इंटरपोल का मुख्य काम विभिन्न देशों की जांच एजेंसियों की दुनिया भर के बड़े मामलों में जांच में मदद करना है।
मेंग को 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष बनाया गया था। इस मामले में फिलहाल चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्ट्री से बातचीत नहीं हो पाई है। मेंग की पत्नी ने बताया है कि वो कुछ दिन पहले ही चीन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इसके बाद से अबतक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
चीन की राजनीति में काफी समय तक सक्रिय भूमिका में रहने के बाद दो साल पहले (2016 में) ही मेंग को इंटरपोल का अध्यक्ष बनाया गया था। मेंग चीन में सार्वजनिक सुरक्षा के उपाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।
दुनियाभर में अपराधियों को खोजनेवाली इंटरपोल के मुखिया हुए लापता

