By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: S-400 डील के बाद अमेरिका ने कहा- प्रतिबंधों का मकसद सहयोगियों को नुकसान पहुंचाना नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

S-400 डील के बाद अमेरिका ने कहा- प्रतिबंधों का मकसद सहयोगियों को नुकसान पहुंचाना नहीं

Last updated: October 5, 2018 6:57 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अमेरिका भले ही रूस से रिश्तों को लेकर दुनियाभर के देशों को धमकियां देता रहा हो पर शुक्रवार को भारत के बहुचर्चित S-400 डील फाइनल करने के बाद उसके सुर बदल गए। अमेरिका ने अपने तेवर नरम करते हुए कहा कि उसकी ओर से लगाए जानेवाले प्रतिबंध वास्तव में रूस को दंडित करने के लिए है। आपको बता दें कि डील होने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी दूतावास की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई। नई दिल्ली स्थित दूतावास ने साफ कहा कि US प्रतिबंधों का मकसद हमारे सहयोगी देशों की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को भारत ने अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए रूस के साथ बहुप्रतीक्षित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील फाइनल कर दी। माना जा रहा था कि डील फाइनल होने के बाद अमेरिका की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है, लेकिन US दूतावास की ओर से कूटनीतिक बयान दिया गया है। भारत और रूस के बीच शुक्रवार को स्पेस सहयोग समेत 8 बड़े समझौते भी हुए हैं।
US ने संभलकर दी प्रतिक्रिया
अमेरिका ने काफी संभलकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का उसका मकसद अपने सहयोगियों या पार्टनर्स की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना नहीं है। अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया कि कोई भी रियायत या छूट पर विचार हर ट्रांजैक्शन के आधार पर होगा और इसका पहले ही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
यह पूछे जाने पर कि भारत पर ऐंटी-रूस प्रतिबंधों का क्या असर होगा? अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिकी कानून CAATSA के सेक्शन 231 पर विचार हर एक ट्रांजैक्शन के आधार पर होगा। CAATSA को लागू करने का हमारा मकसद रूस के घातक व्यवहार के लिए उसे दंडित करना है। इसमें रूस के डिफेंस सेक्टर में फंड फ्लो को रोकना भी शामिल है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेघना गुलजार की अगली फिल्म प्रड्यूस करेंगी दीपिका पादुकोण
Next Article दुनियाभर में अपराधियों को खोजनेवाली इंटरपोल के मुखिया हुए लापता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आचार पंचक के प्रति बनी रहे सजगता व निष्ठा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
January 17, 2026
गाँव की याद दिलाती माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ ने उड़ाया गर्दा, गोल्डी यादव ने दिया साथ
entertainment
January 17, 2026
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर पर कराए जाएँ
metro
January 17, 2026
जाने आचार्य श्री भिक्षु की मर्यादा” कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा
social
January 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?