By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कमर्शियल जोन में ‘लवयात्री’ एक मनोरंजक फिल्म
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

कमर्शियल जोन में ‘लवयात्री’ एक मनोरंजक फिल्म

Last updated: October 5, 2018 7:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार कास्ट: आयुष शर्मा, वरीना हुसैन और रोनित रॉय
निर्देशक: अभिराज मीनावाला
निर्माता: सलमान खान फिल्म्स
रेटिंग:***
किसी डेब्यू जोड़ी का रोमांटिक फिल्मों से आगाज इन दिनों बदलते समय में मुश्किल सा ही हो गया है। लव स्टोरीज के तमाम सारे पहलू अब घिसे पिटे फॉर्मूले से लगने लगे हैं। एेसे में डेब्यू कलाकारों की रोमांटिक फिल्म बनाना वाकई चुनौती है। लेकिन इसमें निर्देशक अभिराज मीनावाला काफी हद तक कामयाब रहे। लव स्टोरी के फॉर्मूले का इस्तेमाल करते हुए भी उन्होंने एक अलग तरह का कंटेंट जनरेट करने में कामयाबी हासिल की है। यह कोई महान फिल्म नहीं है लेकिन एक मनोरंजक फिल्म जरूर है जो आज के युवाओं को निश्चत की आकर्षित करेगी।
कहानी वडोदा में होने वाले गरबा आयोजन की है जिससे सुश्रुत (आयुष शर्मा) का बहुत लगाव है क्योंकि उसका सपना है एक गरबा अकेडमी खोलना। इसके अलावा उसे कुछ और नजर नहीं आता। एेसे में 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि फेस्टिवल से किस प्रकार सुश्रुत की जिंदगी में मिशेल (वरीना हुसैन) की एंट्री होती है उसका फिल्मांकन बखूबी किया गया है। फिल्म को फैमिली ड्रामा बनाने की कोशिश जरूर की गई लेकिन यह कोशिश अधूरी सी लगती है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कलाकारों में इस प्रकार का आत्मविश्वास शुरूआत में कम ही देखने को मिलता है जो आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को देखकर लगता ही नहीं कि यह उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में दोनों का परफॉर्मेंस अच्छा है। इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में नए सितारों का आगाज हुआ है जो आने वाले समय में और निखर कर बेहतरीन कलाकारों के रूप दर्शकों के सामने आएंगे। राम कपूर की उपस्थित सशक्त रही। रोनित रॉय की पर्दे पर उपस्थित ही पर्दे में जान डाल देती है।
फिल्म के संगीत की बात करें तो यह बहुत अच्छा है। खास तौर पर गाने बहुत कर्णप्रिय हैं और दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ते हैं। तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किए गए गीत ढोलिडा और चोगड़ा काफी एनर्जेटिक हैं। गानों की कोरियोग्राफी भी शानदार है जो नए स्टेप्स को जन्म देती है।
डायरेक्शन की बात करें तो अभिराज मीनावाला भी ने भी बतौर डायरेक्टर सफल डेब्यू किया है। फिल्म में कई मोमेंट्स और ड्रामा को खूबसूरती से क्रिएट किया गया है। लवयात्री को लेकर यह कहा जा सकता है कि कमर्शियल स्पेस में यह एक मनोरंजक फिल्म है जो खास तौर पर यंगस्टर्स को पसंद आएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए दायर की गई याचिका खारिज
Next Article ‘अंधाधुन’ बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?