By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘अंधाधुन’ बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘अंधाधुन’ बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर

Last updated: October 5, 2018 7:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार कास्ट: आयुष्मान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे, मानव विज, अनिल धवन, जाकिर हुसैन और अश्विनी कलसेकर
निर्देशक: श्रीराम राघवन
निर्माता: वायकॉम 18
रेटिंग : ****
सस्पेंस थ्रिलर बनाना और दर्शकों को आखरी तक बांधे रखना सबसे मुश्किल काम होता है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती होती है कि अगर दर्शक अनुमान लगाएं और वह सही निकल जाए तो फिल्म वहीं पर अपनी पकड़ छोड़ देती है। लेकिन एक समर्थ निर्देशक इस चीज का बखूबी ध्यान रखते हैं। श्रीराम राघवन हमेशा से ही सम्पूर्ण थ्रिलर बनाने में कामयाब रहे हैं। ‘एक हसीना थी’ हो या ‘जॉनी गद्दार’ या ‘बदलापुर’ वह हमेशा से ही अपनी स्क्रिप्ट पर पकड़ को बरकरार रखते हैं| अंधाधुन भी कुछ इसी तरह का शानदार सस्पेंस किलर है बिल्कुल ‘अलफ्रेड हिक्चकॉक’ की तरह। श्रीराम राघवन भी आपकी बुद्धिमत्ता को लगातार चुनौती देते नजर आते हैं। वह आपको विश्वास में लेते हैं, अनुमान लगाने पर विवश करते हैं और फिर जब आपको विश्वास हो जाता है तो वह कहानी को एक नया ट्विस्ट दे देते हैं। इस तरह वह लगातार आपको फिल्म के आखिर तक उलझा के रखते हैं।
फिल्म शुरू होती है एक पियानो बजाने वाले आकाश (आयुष्मान खुराना) से जो एक नेत्रहीन है। वह एक क्लब में पियानो बजाता है और वहां उसकी मुलाकात होती है गुजरे समय के सुपरस्टार अनिल धवन से जो उसे अपने घर पर प्राइवेट कॉन्सर्ट के लिए आमंत्रित करते हैं। दरअसल वह अपनी पत्नी सिमी (तब्बू) को शादी की सालगिरह पर सरप्राइज देना चाहता है। और जब आकाश वहां पर पहुंचता है उसके बाद वहां क्या-क्या होता है इसी ताने-बाने पर बुनी गई है अंधाधुन।
अभीनय की बात करें आयुष्मान खुराना का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस फिल्म में वे अभिनय के सचिन तेंदुलकर बन कर लगातार चौके छक्के लगाते नजर आते हैं। तब्बू अलग ही फॉर्म में नजर आती हैं। राधिका आप्टे भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराती हैं। इसके अलावा मानव विज, अनिल धवन, जाकिर हुसैन और अश्विनी कलसेकर ने भी अपने-अपने किरदार को जिया है।
फिल्म का संगीत अपने आप में एक किरदार का काम करता है। इसमें अमित त्रिवेदी, रफतार और गिरीश सौ प्रतिशत खरे उतरते हैं। के यू मोहन की सिनेमैटोग्राफी लाजवाब है। पूजा लाडा सुरती की एडिटिंग कसी हुई है। कुल मिलाकर अंधाधुन एक बेहतरीन फिल्म है जिसे आप सपरिवार देख सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कमर्शियल जोन में ‘लवयात्री’ एक मनोरंजक फिल्म
Next Article जुड़े सब के भाव हो,परस्पर सदभाव, अदभुत होगा प्रभाव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?