By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हराया

Last updated: September 27, 2018 9:42 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

अबुधाबी: मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन के अर्धशतकों के बाद मुस्तफिजुर रहमान की तूफानी गेंदबाजी से बांग्लादेश ने एशिया कप के सुपर चार मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत से होगा। बांग्लादेश ने मुशफिकुर (99) और मिथुन (60) के बीच चौथे विकेट की 144 रन की साझेदारी की बदौलत 48 .5 ओवर में 239 रन बनाए। इन दोनों ने उस समय शतकीय साझेदारी की जब टीम 12 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। मुशफिकुर ने 119 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके जड़े जबकि मिथुन ने 84 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। मुशफिकुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल के किसी भी प्रारूप में 99 रन पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (83) के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 202 रन ही बना सकी।  बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर ने 43 रन देकर चार जबकि मेहदी हसन मिराज ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इस जीत से बांग्लादेश तीन मैचों में चार अंक जुटाकर तालिका में भारत (पांच अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल में अब बांग्लादेश का सामना 28 सितंबर को दुबई में भारत से होगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत भी बेहद खराब रही और टीम ने 18 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। मेहदी हसन मिराज के पहले ही ओवर में फखर जमां (01) ने मिड आन पर रूबेल हुसैन को कैच थमाया। मुस्तफिजुर ने दूसरे ओवर में बाबर आजम (01) को पगबाधा किया और फिर अपने अगले ओवर में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (10) को विकेटकीपर मुशफिकुर के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज इमाल और अनुभवी शोएब मलिक (30) ने इसके बाद विकेटों के पतझड़ पर विराम लगाया। दोनों ने 13वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। ये दोनों हालांकि जब पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारकर मजबूत स्थिति में ले जा रहे थे तब रूबेल की गेंद पर मुर्तजा ने मिडविकेट पर शोएब का शानदार कैच लपकते हुए इमाम के साथ उनकी 67 रन की साझेदारी का अंत किया। शोएब ने 51 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे।
शादाब खान शुरू से ही जूझते दिखे और 24 गेंद में चार रन बनाने के बाद सौम्य सरकार की बाउंसर पर विकेट के पीछे लिटन दास को कैच दे बैठे जिससे पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन हो गया। सरकार का 33वें मैच में यह पहला विकेट है। आसिफ अली ने सरकार पर चौके के साथ 28वें ओवर में पाकिस्तान के रनों का सैकड़ा पूरा किया। इमाम ने महमूदुल्लाह की गेंद पर एक रन के साथ 74 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
आसिफ हालांकि 22 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मुस्तफिजुर की गेंद पर लिटन ने उनका कैच टपका दिया। इमाम और आसिफ ने 37वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। मेहदी हसन ने हालांकि आसिफ को स्टंप कराके इमाम के साथ उनकी 71 रन की साझेदारी का अंत किया। पाकिस्तान को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 75 रन की दरकार थी। महमूदुल्लाह ने अगले ओवर में इमाम को भी स्टंप कराके पाकिस्तान की जीत की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी। इमाम ने 105 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का मारा।
हसन अली भी आठ रन बनाने के बाद मुस्तफिजुर की गेंद पर मुर्तजा को कैच दे बैठे।
पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 54 रन की दरकार जरूरत थी। मुस्तफिजुर ने मोहम्मद नवाज (08) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को नौवां झटका दिया। शाहीन अफरीदी 14 जबकि जुनैद खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज जल्द पवेलियन लौट गए। जुनैद खान ने तीसरे ओवर में सौम्य सरकार (00) को फखर जमां के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई जबकि अगले ओवर में शाहीन अफरीदी ने मोमीनुल हक (05) को बोल्ड किया। जुनैद ने अगले ओवर में लिटन दास (06) को बोल्ड करके बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। मुशफिकुर और मिथुन ने इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों को 29 से अधिक ओवर तक सफलता से महरूम रखा। दोनों ने इस दौरान 15वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया जबकि टीम के 100 रन 25वें ओवर में पूरे हुए।
मुशफिकुर ने शादाब खान की गेंद पर एक रन के साथ 68 गेंद में 30वां अर्धशतक पूरा किया। मिथुन ने भी हसन अली पर चौके के साथ अपने करियर में दूसरी बार 50 रन के आंकड़े को छुआ। उन्होंने 66 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। मिथुन हालांकि हसन अली की गेंद को हवा में लहराकर गेंदबाज को ही वापस कैच दे बैठे। शादाब ने इसके बाद गेंदबाजी में वापसी करते हुए इमरूल कायेस (09) को पगबाधा किया। मुशफिकुर शाहीन पर चौके के साथ 99 रन के निजी स्कोर पर पहुंचे लेकिन एक गेंद बाद विकेटकीपर सरफराज को कैच दे बैठे और एक रन से शतक से चूक गए। निचले मध्यक्रम में महमूदुल्लाह ने 25 रन की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी (47 रन पर दो विकेट) और हसन अली (60 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 831 लोगों के पास भारत की कुल जीडीपी का 25 पर्सेंट
Next Article पैरा एशियाई खेलों के लिए रवाना हुए भारतीय ऐथलीट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?