By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंपायरों की गलती पर धोनी ने कहा, ‘जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अंपायरों की गलती पर धोनी ने कहा, ‘जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं’

Last updated: September 27, 2018 8:34 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में टाई छूटे मैच में अंपायरों की गलतियों पर अपने विशेष अंदाज में कटाक्ष करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह इस बारे में टिप्पणी करके जुर्माना नहीं भरना चाहते हैं।
धोनी और दिनेश कार्तिक को मैदानी अंपायरों – वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट और बांग्लादेश के अनीसुर रहमान ने पगबाधा आउट दिया। टीवी रीप्ले से हालांकि साफ लग रहा था कि दोनों अवसरों पर गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी।
धोनी को कामचलाऊ आफ स्पिनर जावेद अहमदी ने आउट किया और तब लग रहा था कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। कार्तिक को मोहम्मद नबी की गेंद पर पगबाधा आउट देना तो सबसे बड़ी गलती थी क्योंकि तब गेंद लेग स्टंप से काफी बाहर जा रही थी।
केदार जाधव भी दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए और भारत 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रन पर आउट हो गया। इस मैच में टीम की अगुवाई कर रहे धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक दो खिलाड़ी रन आउट हो गये और कुछ अन्य चीजें हैं जिन पर हम बात नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके लिये मैं जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं।’’
अंपायरों के फैसले की सार्वजनिक आलोचना करने पर आईसीसी जुर्माना लगा सकती है और इसलिए धोनी ने टिप्पणी करने में सतर्कता बरती। उन्होंने हालांकि अफगानिस्तान की तारीफ की।
धोनी ने कहा, ‘‘उनकी (अफगानिस्तान) क्रिकेट में बहुत सुधार हुआ है। एशिया कप में जिस तरह से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है वह तारीफेकाबिल है और हमने उनकी क्रिकेट का लुत्फ उठाया। इस टीम ने हर विभाग में सुधार किया है।’’
धोनी ने कहा, ‘‘उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। विकेट बाद में धीमा हो गया था लेकिन उन्होंने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की और उनका क्षेत्ररक्षण भी अच्छा था।’’
उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुपस्थिति में पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल और अंबाती रायुडु की तारीफ की जिन्होंने पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की।
धोनी ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी में हमने बहुत अच्छी शुरुआत की लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ विकेट धीमा होता गया, इसलिए किसी को एक छोर संभाले रखना था। हमें अपने शाट चयन में सुधार करने की जरूरत है। यह अच्छा है कि मैच टाई छूटा लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। इस विकेट पर 250 रन अच्छा स्कोर था। कुछ चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही और इसलिए हम हार भी सकते थे इसलिए मैं परिणाम से खुश हूं।’’ अफगानिस्तान की तरफ से शतक जड़ने वाले मोहम्मद शहजाद हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाने से निराश थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश नहीं हूं। हम छह घंटे तक मैदान पर संघर्ष करते रहे और फिर भी हमें अनुकूल परिणाम नहीं मिला लेकिन मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमें अगले दिन उड़ान पकड़नी है और इसलिए मैंने बेपरवाह होकर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ यह पारी खेली।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रमोशन में आरक्षणः मायावती ने किया फैसले का स्वागत, तुरंत लागू करने की मांग की
Next Article सरकार का एक और झटका, एसी-फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित कई चीजें महंगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?