कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन में कई फिल्मों की रिलीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है। इस बीच शॉर्ट फिल्म ‘खुशियां अंधूरे आंचल की’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। एसबी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म इस फिल्म के निर्माता निर्देशक बॉबी कुमार हैं जबकि फिल्म ‘खुशियां अंधूरे आंचल की’ को पिछले दिनों ‘70एमएम फिलिक्स’ पर रिलीज किया गया। फिल्म में बॉबी कुमार, दर्शन पंड्या, गौरी चटर्जी, कविता, संतोना, अनिल भालेराव, लक्ष्मी दान शा, गजल शेख, साज अब्राहम, अनुराधा शर्मा, सपना, राजीव मैकाले, सहानी (बाल कलाकार), पिंकी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म को बॉलीवुड की कई नामी गिरामी हस्तियों ने काफी सराहा है। जिनमें मशहूर अदाकारा जरीना वहाव, सुनील लहरी आदि का नाम प्रमुख है। मानवीय संवेदनाओं पर बनी यह फिल्म भावनाओं को झकझोरने वाली फिल्म है। गिरती संवेदनाओं के बीच ऐसी फिल्में हमें रोशनी की ओर ले जाती हैं। ऐसे में यह फिल्म मानवता और प्रयास दोनों के लिए ही देखी जानी चाहिए।
शॉर्ट फिल्म ‘खुशियां अंधूरे आंचल की’ ओटीटी प्लेटफार्म ‘70एमएम फिलिक्स’ पर रिलीज

