By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: थल सेना के पास होगा स्‍वेदशी कवच: हवा में ही नष्‍ट हो जाएगी दुश्‍मन की मिसाइल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

थल सेना के पास होगा स्‍वेदशी कवच: हवा में ही नष्‍ट हो जाएगी दुश्‍मन की मिसाइल

Last updated: September 26, 2018 1:50 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के इस नए परीक्षण के बाद भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में नए आयाम को हासिल कर लिया है। भारत को कम और ज्‍यादा ऊंचाई से लक्ष्‍य भेदने में सक्षम दो स्‍तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने में बड़ी कामयाबी हालिस कर ली है। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा मुल्‍कों में शामिल हो गया है, जिनके पास दुश्‍मन के मिसाइल को हवा में ही नष्‍ट करने की तकनीक मौजूद है। इस स्‍वेदशी कवच के सुरक्षा खेमें में जुड़ने के बाद भारतीय थल सेना को मदद मिलेगी। ये मिसाइल आधुनिक तकनीक से लैस है। आखिर क्‍या इंटरसेप्टर मिसाइल और कैसे उपयोगी है।
क्‍या है पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन
भारत ने रविवार की रात ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से एक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किमी से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य साधने में सफल रहा। डीआरडीओ के मुताबिक रविवार की रात परीक्षण के दौरान पीडीवी इंटरसेप्टर और लक्ष्‍य मिसाइल दोनों सफलतापूर्वक जुड़ गए थे। परीक्षण के दाैरान रडार से आ रहे आंकड़ों का कंप्‍यूटर नेटवर्क से सटीक विश्‍लेषण किया गया और पृथ्‍वी रक्षा यान ने आने वाले मिसाइल को मार गिराया। इस दोरान इंटरसेप्टर मिसाइल उच्‍च दक्षता वाले इंट्री इन्वेंशन प्रणाली यानी आईएनएस से निर्देशित हुई। इतनी ऊंचाई पर मिसाइल को ध्‍वस्‍त करने का फायदा यह है कि मिसाइलों का मलवा जमीन पर नहीं गिरता, जिससे किसी और को नकुसान का खतरा नहीं होता।
मजबूत हुई भारतीय थल सेना
डीआरडीओ की ओर से बहुस्‍तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने का मकसद देश को दुश्‍मनों की खतरनाक मिसाइलों और उसके हमलों से बचाना है। इस स्‍वेदशी कवच के सुरक्षा खेमें में जुड़ने के बाद भारतीय थल सेना को मदद मिलेगी। ये मिसाइल आधुनिक तकनीक से लैस है। इसके जरिए दुश्‍मन के किसी हवाई हमले को आसमान में ही रोका जा सकेगा। दरअसल, डीआरडीओ ने बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के तहत दो तरह के मिसाइलाें का निर्माण‍ किया है। इनमें पहला है पृथ्‍वी एयर डिफेंस मिसाइल और दूसरा है एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल। पृथ्‍वी एयर डिफंस मिसाइल का इस्‍तेमाल अधिक ऊंचाई पर दुश्‍मनों के बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्‍ट करने के लिए किया जाता है। पृथ्‍वी एयर डिफेंस मिसाइल धरती के बाहरी वायुमंडल में 50 से 80 किलोमीटर की ऊंचाई पर दुश्‍मनों की मिसाइलाें को नष्‍ट करने में सक्षम है। वहीं एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल निचले सतह पर दुश्‍मनों के बैलिस्टिक मिसाइलों को भेदने के लिए है। ये आंतरिक वायुमंडल में 15 से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर मिसाइलों को नष्‍ट करने की क्षमता रखता है। इसका इस्‍तेमाल बैलिस्टिक मिसालों में उड़ान के समय ही परमाणु, रासायनिक, जैविक या पारंपरिक हथियारों के आपूर्ति के लिए भी किया जाता है।
शहर हुए सुरक्षित
डीआरडीओ का दावा है कि एक संक्षिप्‍त सूचना के बाद इसे किसी शहर में तैनात किया जा सकता है। भारत की यह मिसाइल अमेरिकी रक्षा प्रणाली पीएसी-3 पैट्रियट प्रणाली की तर्ज पर कार्य करती है। पहचे चरण में यह मिसाइलें 2500 किमी दूर से आने वाली दुश्‍मन के बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। दुसरे चरण के पूरा होने पर दोनो एंटी बैलिस्टिक मिसाइल वातावरण के अंदर और बाहर दोनों क्षेत्रों में 5000 किमी तक आने वाली मिसाइलों को नष्ट कर सकती हैं।
एंटी बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट करने वाला भारत चौथा मुल्‍क
पृथ्वी एयर डिफेंस मिसाइल यानी एंटी बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक रखने वाला अमेरिका, रूस तथा इस्रराइल के बाद दुनिया का चौथा मुल्‍क बन गया है। पृथ्वी एयर डिफेंस मिसाइल को नवंबर 2006 तथा एडवांस एयर डिफेंस को दिसंबर 2007 में टेस्ट किया गया था। तब से इस तकनीक का लगातार परीक्षण जारी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरिया ओपन क्वालीफिकेशन में भारत को मिली निराशा
Next Article धोनी ने अंपायर के फैसलों पर इशारों ही इशारों में नाराजगी जताई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?