By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय युवा टीमें भविष्य में हासिल करेंगी बड़ी उपलब्धि: छेत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय युवा टीमें भविष्य में हासिल करेंगी बड़ी उपलब्धि: छेत्री

Last updated: September 26, 2018 9:42 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अंडर-16 और अंडर-20 टीमों के हाल के दिनों में उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि उनके पास भविष्य में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की क्षमता है। अंडर-16 टीम ने पिछले दिनों इराक को अपने प्रदर्शन से चौंकाया था जबकि अंडर-20 टीम ने स्पेन में हुए टूर्नामेंट में इस खेल की सबसे बड़ी टीमों में से एक अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था।
न्यूज एजेंसी भाषा के युवा टीम के खिलाड़ियों के बारे में पूछे जाने पर छेत्री ने कहा, ” अंडर-16 टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, अंडर-19 टीम भी शानदार खेल रही है, अर्जेंटीना के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमाल का था, इस पर उन्हें फख्र होना चाहिए। उन्होंने कहा, ” अंडर-16 टीम काफी बेहतर है, आपको उनके खेल को देखना चाहिए। हमने उनके खेल के कुछ वीडियो देखे हैं। उनकी खेल योजना और खेलने का तरीका शानदार है। कोच बिबियानो फर्नांडेज उन खिलाड़ियों के साथ शानदार काम कर रहे है। मैं उम्मीद करूंगा कि उनके प्रदर्शन में और सुधार हो।
उन्होंने कहा, ” मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वे आने वाले वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह 2019 एएफसी एशियाई कप में खेलने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा, ” हमारा लक्ष्य 2019 एशियाई कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना है। उससे पहले हम कुछ मैच खेलेंगे, जिसमें हम जीत दर्ज करने के साथ अपने खेल में सुधार करेंगे।
छेत्री इन दिनों इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र की तैयारी में लगे हैं जहां वे गत उपविजेता बेंगलुरु एफसी के कप्तान हैं। उन्होंने कहा, ” भारतीय फुटबाल में बहुत अच्छी चीजें हो रही हैं जिसके मुख्य कारणों में आईएसएल भी एक है। आईएसएल ने भारतीय फुटबाल के विकास और बुनियादी ढांचे में बदलाव लाने में मदद की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का निधन
Next Article कोरिया ओपन क्वालीफिकेशन में भारत को मिली निराशा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?